×

Lucknow Weather Today 10 May 2023: सुहाने दिन खत्म, बढ़ने लगी तपिश, लखनऊ में धीरे-धीरे चढ़ेगा तापमान...जानें मौसम का हाल

Lucknow Weather Today 10 May 2023: आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, 'फिलहाल कोई सिस्टम नजर नहीं आ रहा। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ़ रहेगा। खिली धूप तापमान में वृद्धि करेगी। इस बीच गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे।'

Aman Kumar Singh
Published on: 10 May 2023 6:00 AM GMT
Lucknow Weather Today 10 May 2023: सुहाने दिन खत्म, बढ़ने लगी तपिश, लखनऊ में धीरे-धीरे चढ़ेगा तापमान...जानें मौसम का हाल
X
Lucknow Weather Today (Social Media)

Lucknow Weather Today 10 May 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में बीते दो हफ्तों से जारी बारिश, बादल और हवाओं का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है। मई के पहले हफ्ते में हुई बारिश की वजह से प्रदेश वासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली थी, मगर अब मौसम का मिजाज फिर बदला-बदला सा है। लखनऊ का मौसम फिर गर्म होने लगा है। तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी।

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान तथा आस-पड़ोस के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं के रूप में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अब खत्म हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है।

5 दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं

IMD ने बताया कि, बुधवार (10 मई) को लखनऊ का मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में 10, 11 और 12 मई को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देगा। हालांकि, 12 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ (WD) की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) को प्रभावित करने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान लखनऊ के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

लखनऊ का आज का तापमान

राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें 10 मई को बारिश के आसार नहीं हैं। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोपहर के समय आसमान साफ़ होने से चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी। हवाएं थोड़ी राहत देगी, लेकिन उसका कोई विशेष असर नहीं होगा।

कोई सिस्टम एक्टिव नहीं

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 'फिलहाल कोई सिस्टम नजर नहीं आ रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ़ रहेगा। खिली धूप तापमान में वृद्धि करेगी। इस बीच गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story