×

Lucknow Weather Today 11 June 2023: लखनऊ भट्ठी की तरह गर्म! उमस और गर्मी का जोर, जानें कब होगी बारिश ?

Lucknow Weather Today 11 June 2023: लखनऊ का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। दिन में शहर भट्ठी की तरह गर्म हो रहा है। बढ़ती उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 11 Jun 2023 1:40 AM GMT
Lucknow Weather Today 11 June 2023: लखनऊ भट्ठी की तरह गर्म! उमस और गर्मी का जोर, जानें कब होगी बारिश ?
X
Lucknow Weather Today 11 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 11 June 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ होने से मौसम काफी गरमाया हुआ है। हालात ये है कि दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। सुबह 8 बजे के बाद से ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है। रविवार (11 जून) को दिन में शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के आसपास होगा।

राजधानी लखनऊ में दिन और रात दोनों ही समय लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। सूर्य की किरणें जहां लोगों को झुलसा रही है वहीं पछुआ हवाएं शरीर में शूल सी चुभ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी राजधानीवासियों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) के प्रभावी होने के बाद एक हफ्ते के भीतर बारिश जैसी स्थिति बन सकती है। तब कहीं जाकर लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

आज भी भट्ठी की तरह गर्म रहेगा लखनऊ !

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में आगामी 10 दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का पूर्वानुमान है। लखनऊ 11 जून को भी गर्म रहेगा। हालात ये हैं कि दिन में शहर की सड़कें भट्ठी की माफिक गर्म रह सकती है। सूर्य की बढ़ती तपिश का आलम ये है कि लोग घरों से निकलना नहीं चाहते। मौसम विभाग और डॉक्टर्स की भी सलाह है कि, खासकर बच्चे और बूढ़ों को प्रचंड गर्मी में बचाकर रखा जाए। नहीं तो उनकी तबियत बिगड़ सकती है। रविवार को आर्द्रता 41 प्रतिशत के करीब रहेगी।

पूर्वांचल में भी चढ़ा पारा, छूट रहे पसीने

पूर्वांचल के जिलों में भी गर्मी के साथ उमस बरक़रार है। यूपी के पूर्वी जिलों में भी दिन के साथ-साथ रात में पसीने छूटने लगे हैं। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। गोरखपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और शाम में छिटपुट बादलों की आवाजाही रही, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story