×

Lucknow Weather Today: इस दिन होगी बारिश, लेकिन सावधान रहें दो दिन तक, जलाने वाली गर्मी मचाएगी कहर

Lucknow Weather Today 13 June 2023: लखनऊ का अधिकतम तापमान मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने 14 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 13 Jun 2023 1:48 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2023 2:41 PM GMT)
Lucknow Weather Today: इस दिन होगी बारिश, लेकिन सावधान रहें दो दिन तक, जलाने वाली गर्मी मचाएगी कहर
X
Lucknow Weather Today 13 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 13 June 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। उमस और हीटवेव (Heatwave in Lucknow) ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। राजधानी में आलम ये है कि दिन चढ़ते है सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। आंचलिक मौसम केंद्र ने 14 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो चुकी है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार (13 जून) को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि, बुधवार तक हालात इसी तरह बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कहा, बुधवार के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

14 जून तक Heatwave Alert

मोहम्मद दानिश ने ये भी बताया कि, आगामी दो दिनों तक जो Heatwave जारी रहेगी यह उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं (North westerly winds in UP) हैं। इसकी वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही है। तापमान दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी वजह से भीषण गर्मी लोगों के नाक में दम किए हुए है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार (14 जून) के बाद इन हवाओं की रफ्तार में कमी आने के संकेत दिए हैं। तब कहीं जाकर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

झुलसा झांसी, पारा 44 पार

आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म बुंदेलखंड का हिस्सा रह रहा है। झांसी यूपी का सबसे गर्म जिला है। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा है। विभाग के अनुसार, झांसी के अलावा रामनगरी अयोध्या, गाजीपुर, बस्ती, आगरा, अलीगढ़, कानपुर और वाराणसी में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। वहीं, पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर आदि में भी अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है।

खूब पिएं पानी, ताकि न हो डिहाइड्रेशन

लगातार बढ़ते तापमान से लोगों की तबियत बिगड़ने लगी है। डॉक्टरों के यहां खासा भीड़ देखा जा रहा है। ऐसे में मौसम में फिजिशियन अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। डायटीशियन का कहना है अधिक बार पानी पीने की आदत डाल लें, ताकि डिहाइड्रेशन से बच सकें। डॉक्टर्स बच्चों और बूढ़ों को खास सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story