×

Lucknow Weather Today 17 June 2023: लखनऊ में दिखेगा 'ब‍िपरजॉय' का असर, 18 जून से बदलने लगेगा मौसम

Lucknow Weather Today 17 June 2023: मौसम विभाग ने बताया कि, चक्रवात ब‍िपरजॉय के असर से यूपी की पछुआ हवाओं में नमी आनी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि, 18 जून के बाद चक्रवाती तूफान का असर मौसम पर नजर आने लगेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 17 Jun 2023 1:52 AM GMT
Lucknow Weather Today 17 June 2023: लखनऊ में दिखेगा ब‍िपरजॉय का असर, 18 जून से बदलने लगेगा मौसम
X
Lucknow Weather Today 17 June 2023 (social Media)

Lucknow Weather Today 17 June 2023: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, यूपी में चक्रवाती तूफान ब‍िपरजॉय (Cyclonic Storm Biparjoy) का असर रविवार से नजर आने लगेगा। राजधानी लखनऊ बेहद गर्म है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि ने रातें भी गर्म कर दी है। तपिश भरा मौसम उस पर गर्म हवा के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर रखा है। 17 जून को भी मौसम पूर्व की भांति ही रहेगा।

उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम बदला-बदला सा है। पूर्वांचल के जिलों में जहां उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ गई है, वहीं वेस्ट यूपी में तापमान में गिरावट से च‍िलच‍िलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश से पश्चिमी यूपी की फिजां बदल गयी है।

लखनऊ में आज भी गर्मी बेतहाशा

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 10 दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। शनिवार (17 जून) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सुबह 8 बजे के बाद से ही सूरज की तपिश झुलसाने लगेगी। दिनभर 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्द्रता 44 प्रतिशत के करीब रहेगी।

18 जून से बदलने लगेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि, चक्रवात ब‍िपरजॉय के असर से उत्तर प्रदेश की पछुआ हवाओं में नमी आनी शुरू हो गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि, दो दिन बाद चक्रवाती तूफान का असर यहां के मौसम पर नजर आने लगेगा। 18 जून को पश्चिमी यूपी और 19 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में तूफान का असर देखने को मिलेगा। इस बीच हवा की रफ़्तार भी तीव्र रहेगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

वेस्ट UP में WD का असर

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से प्रदेश में मौसम का रुख बदला-बदला रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम गर्म रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय है जिसके असर से पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story