×

Lucknow Weather Today 22 May 2023: लखनऊ में उमस भरी गर्मी करेगी बेहाल, जल्द बरसेंगे राहत के बादल

Today Weather Lucknow: राजधानी लखनऊ भी तवे की भांति गरम हो रहा है। आसमान से 'आग' बरस रही है। सुबह 9 बजे के बाद घरों से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

Durgesh Bhatt
Published on: 22 May 2023 7:08 AM GMT
Lucknow Weather Today 22 May 2023: लखनऊ में उमस भरी गर्मी करेगी बेहाल, जल्द बरसेंगे राहत के बादल
X
Lucknow Weather Today 22 May 2023: (Pic: Social Media)

Lucknow Weather Today 22 May 2023: देश के कई राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिन तक गर्म हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी किया है। इस दौरान चित्रकूट, इलाहाबाद, झांसी और मिर्जापुर में तापमान (Temperature Today) भी बढ़ने के आसार है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन उससे पहले लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं राजधानी लखनऊ (Today Weather Lucknow) भी तवे की भांति गरम हो रहा है। आसमान से 'आग' बरस रही है। सुबह 9 बजे के बाद घरों से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हालात ये हैं कि, दोपहर 2 बजे तक तापमान इतना बढ़ जाता है कि, लोगों को सड़कों पर निकलने में दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। आलम यह कि लखनऊ में गर्मी के कारण डॉक्टरों के यहां भीड़ बढ़ गई है। लू की चपेट में आए मरीजों की संख्या अधिक है। सरकारी अस्पतालों में भी ये संख्या बढ़ती जा रही है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 मई से जारी 'हीट वेव' (Heat Wave) का प्रभाव राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिलेगा। हीट वेब ( Heat Wave in Lucknow) का असर 23 मई की रात तक रहेगा। इस दौरान लोगों को खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे में लखनऊ वासियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

इस दिन से होगी राहत की बारिश (Lucknow Me Barish Kab Hogi)

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक मौसम जल्द बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि, '23 मई से लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय हो जाएगा। 23 मई को राजधानी लखनऊ समेत दूसरे जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है। लखनऊ तथा अन्य जिलों में 23 मई से 26 मई तक गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होगी। बारिश तापमान में गिरावट लाएगी। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

43 के आस-पास रहेगा पारा (Temperature in Lucknow)

राजधानी लखनऊ का (22 मई) को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान बढ़ा रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस (Today Temperature Lucknow Celsius) रहने का अनुमान है।

उमस भरी गर्मी का होगा एहसास

बीते 3 दिनों से लखनऊ में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। दिन में सड़क पर निकलने वाले लोग बेहद कम हो गया है। आज भी वहीं हालात रहेंगे। शहर का तापमान कुछ दिन पहले 40 डिग्री के आसपास था जिसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story