×

Lucknow Weather Today 23 May 2023: आज से शुरू होगा आंधी और बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत

Lucknow Weather Today 23 May 2023: मौसम विभाग ने अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 मई मंगलवार से 27 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

Ashish Pandey
Published on: 23 May 2023 7:11 AM GMT
Lucknow Weather Today 23 May 2023: आज से शुरू होगा आंधी और बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत
X
Lucknow Weather Today 23 May 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Weather Today 23 May 2023: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। वहीं उमस ने भी लोगों को काफी परेशान किया। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा झाया रहा।

मौसम विभाग ने अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 मई मंगलवार से 27 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस बदलाव का कारण अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाएं होंगी। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और रुक-रुक कर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 28 मई से मौसम फिर से सामान्य होने लगेगा।

वैज्ञानी बोले- ग्लोबल वार्मिंग का असर

फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि इस साल सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा गर्मी बीते सालों में पहली बार पड़ी है। इसके पीछे ग्लोबल वार्मिंग का असर बताया जा रहा है। वहीं 23 मई से मौसम करवट ले सकता और राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मानसून आने में भी देरी

मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून को दक्षिण पश्चिम में केरल तट से मानसून के टकराने का अनुमान है। इसके बाद ही देश के अन्य भागों में मानसून की बारिश होगी। यानी तब तक पूरा देश तेज धूप और धूल भरी आंधी से परेशान रहेगा। अगर 4 जून को केरल तट पर मानसून आता है, तो यूपी में करीब 30 से 35 दिन बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

मानसून का धीरे-धीरे बदल रहा है पैटर्न

मौसम वैज्ञानिक ने बताया, पिछले 5 सालों में सिर्फ एक बार पहली जून को मानसून ने दस्तक दी थी। केवल 2018 और 2022 में 2 दिन पहले 29 मई को, जबकि 2019 और 2021 में कुछ ही दिनों में बारिश ने दस्तक दी थी। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल तट से टकराता है, लेकिन इस साल तीन दिन देरी से 4 जून को दक्षिण-पश्चिम तट पर बारिश होने की उम्मीद है। केरल में मानसून की शुरुआत के बाद 15 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। अगर केरल में ही देर से मानसून आएगा तो देश के बाकी हिस्सों में बारिश और देरी से होगी।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story