Lucknow Crime News: हत्या से दहली राजधानी, गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की ईंट से कूचकर हत्या

Lucknow Crime News: अजय मौर्य नामक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या कर दी गई और युवक का शव फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jugul Kishor
Published on: 30 Aug 2023 6:20 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 9:37 AM GMT)
Lucknow Crime News: हत्या से दहली राजधानी, गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की ईंट से कूचकर हत्या
X
जांच में जुटी पुलिस ( आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अजय मौर्य नामक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या कर दी गई और शव फेंक दिया गया। युवक का शव बुधवार (30 अगस्त) की सुबह सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। महिला के घर पर युवक का मकान मालिक से झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद की अजय मौर्या नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। विभूतिखंड में मर्डर होने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की उम्र तीस साल के करीब बताई जा रही है। अजय मौर्या की गर्लफ्रेंड पास के ही एक घर में किराए पर रहती है। पुलिस दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि पॉश इलाके विभूतिखंड के विजयीपुर गांव में मंदिर के पास एक युवक का शव मिला। उन्होने कहा कि जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात मृतक अजय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। जहां उसका मकान मालिक के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी ईट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से मकान मालिक फरार हो गया है। वहीं, युवक की गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी ने कहा कि अजय के विषय में जानकारी मिली है कि वह पेशे से वाहन चालक है। उसका महिला के साथ में काफी लंबे समय से संबंध हैं। उन्होने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story