Training Session: नि:युद्ध व दण्डयुद्ध का प्रशिक्षण ले रहीं राष्ट्र सेविका समिति की बहनें

Training Session: वर्ग में सेविकाओं को प्रतिदिन डेढ़ घण्टे सुबह और डेढ़ घंटे शाम को संघ स्थान शारीरिक अभ्यास कराया जाता है। इस दौरान बहनों को लाठी चलाना,यस्टिका और नि:युद्ध सिखाया जाता है। इसके अलावा समता,खेल,घोष वादन,योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है।

Network
Published on: 28 May 2023 7:03 PM GMT
Training Session: नि:युद्ध व दण्डयुद्ध का प्रशिक्षण ले रहीं राष्ट्र सेविका समिति की बहनें
X
Rashtra Sevika Samiti 15 day admission

Training Session: ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीए प्रवेश शिक्षा वर्ग सरस्वती कुंज निरालानगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में चल रहा है। इस वर्ग में सेविकाएं नि:युद्ध (जूड़ो कराटे) और दण्ड युद्ध (लाठी चलाने) का अभ्यास कर रही हैं। वर्ग में सेविकाएं शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ —साथ विभिन्न राष्ट्रीय सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा,उद्बोधन व कार्यक्रमों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

इस वर्ग में अवध व कानपुर प्रान्त की 150 सेविकाएं शिक्षार्थी के रूप में आवासीय शिविर में प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्ग में प्रशिक्षण के लिए 18 प्रशिक्षित बहनें अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं वर्ग संबंधी आपूर्ति से लेकर वर्ग स्थल की सुरक्षा,स्वच्छता व चिकित्सा समेत समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बहनें ही संभाल रही हैं। वर्ग की अविध के दौरान वर्गाधिकारी सावित्री सिंह पूरे समय वहीं पर रहकर समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।

प्रतिदिन तीन घंटे होता है कठोर परिश्रम

वर्ग में सेविकाओं को प्रतिदिन डेढ़ घण्टे सुबह और डेढ़ घंटे शाम को संघ स्थान शारीरिक अभ्यास कराया जाता है। इस दौरान बहनों को लाठी चलाना,यस्टिका और नि:युद्ध सिखाया जाता है। इसके अलावा समता,खेल,घोष वादन,योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है।

प्रतिदिन होते हैं चर्चा,प्रवचन व बौद्धिक वर्ग

वर्ग में प्रतिदिन किसी न किसी विषय पर चर्चा,प्रवचन व बौद्धिक वर्ग आयोजित किये जाते हैं। चर्च गट सह,प्रवचन श्रेणी सह और बौद्धिक वर्ग सामूहिक होते हैं। गीत,सुभाषित,अमृतवचन का भी अभ्यास कराया जाता है। हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति,पर्यावरण संरक्षण,भारत में ज्ञान विज्ञान की उज्ज्वल परम्परा,पुण्य भूमि भारत,भारतीय संस्कृति की विशेषताएं व सजग नागरिक के नाते हमारी भूमिका इत्यादि विषयों पर अब तक बौद्धिक वर्ग हो चुके हैं।

तीन जून को समिति की बहनें निकालेंगी संचलन

राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश शिक्षा वर्ग का संचलन 03 जून को 5.30 बजे सरस्वती कुंज निरालानगर के प्रांगण से पूर्ण गणवेश में घोष के साथ निकाला जायेगा। यह संचलन विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ​सरस्वती विद्या मंंदिर के प्रांगण में समाप्त होगा। वहीं राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश शिक्षा वर्ग का समापन समारोह 04 जून को होगा। समापन समारोह को राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुल्लभा देशपाण्डे संबोधित करेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशी दीदी ने बताया कि सेविकाओं के शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास से ही परिवार,समाज व राष्ट्र का उत्थान संभव है। बहनें अपने पारिवारिक सामाजिक व राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति और अधिक सजग व सक्रिय होकर कार्य करें इसी उद्देश्य से इस प्रकार के वर्ग लगाये जाते हैं।

राष्ट्र सेविका समिति अवध प्रान्त की प्रान्त कार्यवाहिका यशोधरा आर्य ने बताया कि भीषण गर्मी के समय 15 दिन तक चलने वाले इस वर्ग को समिति का प्रवेश शिक्षा वर्ग कहते हैं। राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता सेविकाओं का यह प्रशिक्षण प्रति वर्ष आयोजित होता है।

Network

Network

Next Story