×

स्वामी प्रसाद ने अब हिन्दू त्यौहार के बहाने साधा मोदी सरकार पर निशाना ! बोले- '...सब जानते हैं रक्षाबंधन तो बहाना है'

Swami Prasad Maurya News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आजकल हिन्दू धर्म के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं। हिंदू धर्म केवल धोखा है।'

Aman Kumar Singh
Published on: 29 Aug 2023 4:05 PM GMT (Updated on: 29 Aug 2023 4:16 PM GMT)
स्वामी प्रसाद ने अब हिन्दू त्यौहार के बहाने साधा मोदी सरकार पर निशाना ! बोले- ...सब जानते हैं रक्षाबंधन तो बहाना है
X
Swami Prasad Maurya (Social media)

Swami Prasad Maurya News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों एक के बाद एक हिंदू धर्म के खिलाफ दिए अपने बयानों से सुर्ख़ियों में हैं। मंच भले कोई भी हो स्वामी प्रसाद हिन्दुओं, हिन्दू धर्म और उनसे जुड़े पर्व-त्योहारों तक को कोसने से बाज नहीं आ रहे। अपने ताजा बयान में स्वामी प्रसाद रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) के बहाने मोदी सरकार पर निशाना साधते नजर आए हैं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है। जिसमें वो मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखते हैं, 'पहले गैस सिलेंडर की कीमत 300 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए के पार किया और अब रक्षाबंधन की दुहाई देकर 200 रुपए घटा कर जनता की आंख में धूल झोंककर, भाजपा सरकार झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही हैं। जनता है, सब जानती है 'रक्षाबंधन तो बहाना है' सच तो यह है, 'चुनावी डर अब सता रहा है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story