×

Lucknow News: व्यापारी कल्याण बोर्ड करेगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, 20 को होगी बैठक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व लखनऊ के देवेश रस्तोगी को सौंपा गया है।

Newstrack
Published on: 18 July 2023 2:00 PM GMT
Lucknow News: व्यापारी कल्याण बोर्ड करेगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, 20 को होगी बैठक
X
व्यापारी कल्याण बोर्ड करेगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, 20 को होगी बैठक: Photo- Newstrack

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र 2019 में देश के व्यापारियों के उत्थान तथा समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का प्रताव किया गया था। इस प्रस्ताव की पूर्ती करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने बोर्ड की नियुक्ति की है।

इस बोर्ड में भारत सरकार के नौ जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी भी सदस्य बनाए गए हैं। व्यापारियों के प्रतिनिधित्व के लिए तीन व्यापारी एसोसिएशन तथा आठ सदस्य मेंबर हैं। इसके अतिरिक्त सुनील सिंघी, अहमदाबाद बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। इससे पूर्व में सिंघी राष्ट्रीय माइनॉरिटी कमिशन के सदस्य थे तथा गुजरात श्रम बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। सिंघी बीजेपी के संगठन के कई पदों पर वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उनको एक लंबा अनुभव है। वहीं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व यूपी की राजधानी लखनऊ के देवेश रस्तोगी को सौंपा गया है। देवेश नेशनल फेडरेशन ऑफ आईटी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

बोर्ड का क्या कार्य होगा?-

कल्याण बोर्ड का कार्य व्यापारियों की हित के लिए कार्य करना होगा। बोर्ड का कार्य व्यापारी वर्गों की समस्याओं को विभिन्न व्यापारी वर्गों तथा संघटनों के साथ कार्य करके उन समस्याओं को सरकार के साथ बैठ कर सुलझाना है। बोर्ड का एक प्रमुख कार्य व्यापारियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी, व्यापारियों को योजनाओं के साथ जोड़ना भी है। सरकार द्वारा एमएसएमई के लिए वित्त प्रबंधन के लिए कार्य करना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

इस संबध में बोर्ड द्वारा एक व्यापारी सम्मलेन का आयोजन 20 जुलाई 2023 को गन्ना संस्थान में किया जा रहा है। सम्मलेन का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक करेंगे। सम्मेलन में वित् मंत्री सुरेश खन्ना, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, मुकेश शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन भारतीय जनता पार्टी अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता तथा व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक भारतीय जनता पार्टी लखनऊ अभिषेक खरे के द्वारा किया जाएगा। इस सम्मलेन में प्रदेश के सभी मुख्य व्यापारी संस्थाएं जैसे लखनऊ व्यपार मंडल, फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल, अवध चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय किसान व्यापार मंडल, कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ, उत्तर प्रदेश टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लघु उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल, टेंट कटर्स एंड डेकोरेटर्स वेफर एसोसिएशन, लखनऊ आदर्श टेंट, लाइट, कटर्स एंड डेकोरेशन एसोसिएशन सम्मिलित रहेंगे।

Newstrack

Newstrack

Next Story