TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News: माफियाराज खत्म होने से उत्तर प्रदेश बन गया है उत्तम प्रदेश: डॉ. दिनेश शर्मा

Lucknow News: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों ने वर्ण व्यवस्था को तार तार करने का प्रयास किया।उन्होंने जातिगत वर्गीकरण ही नही किया बल्कि जातियों में विभेद पैदा करने का काम किया। यह दिखाने का प्रयास किया कि कौन जाति ऊंची है और कौन जाति नीची है।

By
Published on: 20 Aug 2023 3:48 PM GMT
Lucknow News: माफियाराज खत्म होने से उत्तर प्रदेश बन गया है उत्तम प्रदेश: डॉ. दिनेश शर्मा
X
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Pic: Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे भारी निवेश का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा पूंजी निवेश वाला देश बना है। रविवार को ललितपुर जनपद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड में जो भी उद्योग लगे हैं या लगेंगे उनमें अधिकतम रोजगार बुंदेलखण्ड के लोगों को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब यहां के लोगों को रोजगार के लिए बंगलौर, मुम्बई, कलकत्ता, दिल्ली आदि स्थानो पर जाना न पड़ेगा क्योंकि अपना उत्तर प्रदेश और अपने बुंदेलखण्ड के विकास के लिए यहां पर नये उद्योग लगेंगे।

उन्होंने बताया कि योगी की सरकार ने 6 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियाँ दी है जब कि तीन करोड़ से अधिक को ’’वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ तथा लघु उद्योगों’ के माध्यम से एक प्रकार से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हुआ है।

जनता को मिलेगा निवेश का लाभ

डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज को जोड़ने का काम करती है। सामाजिक विकृतियों की बात करती है। पहले जातीय एवं वर्ण व्यवस्था थी। इस सनातन संस्कृति को किस प्रकार खत्म किया जाय इसके लिए मुगल, अफगान, तुर्क, अंग्रेज आए और उन्होंने अपने प्रयास तेज कर दिए। पहले प्रतिभा के आधार पर नियोजित वर्ण व्यवस्था के आधार पर कार्यों के अनुसार वर्गीकरण किया जाता था। ब्राह्मण शिक्षा कर्मकांड पूजा पाठ का कार्य करता था। जो शौर्यवान थे वाह रक्षा का कार्य करते थे वे क्षत्रिय कहलाए तथा जो व्यापार में प्रवीण थे वे वैश्य कहलाए तथा जो समाज की सेवा का काम करते थे वे शूद्र कहलाए।

बुंदेलखण्ड के लोगों को मिलेगा रोजगार

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों ने वर्ण व्यवस्था को तार तार करने का प्रयास किया।उन्होंने जातिगत वर्गीकरण ही नही किया बल्कि जातियों में विभेद पैदा करने का काम किया। यह दिखाने का प्रयास किया कि कौन जाति ऊंची है और कौन जाति नीची है। इसके बहाने से लोगों में विभेद पैदा करने की कोशिश की जब कि हकीकत यह है कि भारत में जाति व्यवस्था नही थी। उन्होंने इस दिशा में चन्द्रगुप्त मौर्य, होलकर, पासी, पाल शासकों के शासनकाल का जिक्र किया।

भाजपा सरकार देश को जोड़ने का करती है काम

डॉ. शर्मा ने कहा कि वे यह कहना चाहते हैं कि समाज को विखंडित करने की जगह, उसे संकीर्णता में बांटने की जगह एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास होना चाहिए तभी प्रदेश और देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज जातिगत संकीर्णता से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है क्योंकि इसी से देश या प्रदेश तरक्की करेगा और लोगों को काम करने का अवसर भी मिलेगा। सर्व ब्राहृमण विकास परिषद ललितपुर द्वारा आयोजित ब्राहृमण महासम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो प्रदेश सबसे पिछड़ा प्रदेश माना जाता था वह कानून व्यवस्था के बेहतर बनने एवं माफियाराज खत्म होने से देश का उत्तम प्रदेश बन गया है।

आज माफिया जेल से निकलता है तो योगी बाबा माफ करो की तख्ती लगाकर निकलता है। उनका कहना था कि आज प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और व्यापारियों की सुरक्षा स्वतः कायम हो गई है क्योंकि माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गया है या उसने अपराध न करने का निश्चय कर लिया है। पूर्व उपमुख्यमत्री ने कहा कि ब्राह्मण देश के कल्याण की भावना रखता है। उनका कहना था कि आज का यह हजारों में उमड़े सैलाब को ब्राह्मण सम्मेलन न कहकर विप्र जन समुद्र कहना उचित होगा, यहां मौजूद लोगों पर देश, समाज एवं संस्कृति को बचाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। भगवान परशुराम वंशजों के इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जोड़ना है। उनका कहना था कि राम और परशुराम अलग नही है क्योंकि दोनो ही भगवान विष्णु के अवतार हैं और पूज्यनीय है। आज इस देश केा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आचरण की जरूरत है जो अपने प्रत्येक कृत से पारिवारिक सांसारिक संदेश देने के साथ देश की रक्षा करनेवाले एवं समाज को जोड़नेवाले हैं। ब्राह्मण जाति न होकर श्रेष्ठ जीवन जीने का प्रवाह है। जो सभी के कल्याण की कामना करता है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश अशातीत प्रगति कर रहा है। विकास का पहिया इसी रफ्तार से आगे चलता रहे इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए जनता को तीसरी बार आशीर्वाद देने की आवश्यकता है। उन्होंने जब उपस्थित विशाल हजारों की संख्या में उमड़े जनसमुदाय से पूछा कि क्या ब्राह्मण देवता ने मोदी को सन 2024 के चुनाव में तथा बीजेपी को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए विजय का आशीर्वाद दिया है तो लोगों ने जोश के साथ हाथ उठाकर आशीर्वाद देने का संकेत दिया और सारा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठा। उनका कहना था कि जब आशीर्वाद हृदय से दिया जाता है तो वह अवश्य फलीभूत होता है।

उन्होंने कार्यक्रम के अन्त में ब्राह्मण की एकता के लिए प्रेरणादायक नारे भी लगवाए। इस अवसर पर माo राज्य मंत्री मनोहर लाल जिलाध्यक्ष ललितपुर राजकुमार जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता आत्माराम उपाध्याय सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय रावत, प्रांतीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री नेहा तिवारी, अशोक रावत, रितु समाधिया, रमाकांत तिवारी, अनुपम चौबे संचालक, सुबोध गोस्वामी उपस्थित रहे।

अपने जनपत ललितपुर के प्रवास के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के जाखलौन कस्बे में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता आत्माराम दुबे के आवास पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने क्षेत्र के वातावरण को भाजपामय बना दिया, रास्ते में जगह भारी संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने कलश लेकर जगह-जगह पूर्व उपमुख्यमंत्री की आरती उतार कर तथा उनपर पुष्प वर्षा करके दिव्य स्वागत किया । प्रेस क्लब ललितपुर के अध्यक्ष राजीव भवेले सप्पू के आवास पर उपस्थित बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर चर्चा में सम्मिलित हुए। बाद में कई बार भाजपा विधायक रहे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वर्गीय अरविंद जैन के आवास पर उनके परिजनों की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Next Story