×

कांग्रेसियों की महा रसोई: प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए हुई शुरू, जाने पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस महाअभियान की थीम, "सेवा ही होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय है"

Rahul Joy
Published on: 6 Jun 2020 1:00 PM GMT
कांग्रेसियों की महा रसोई: प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए हुई शुरू, जाने पूरी जानकारी
X
congress people

औरैया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस महाअभियान की थीम, "सेवा ही होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय है"। शनिवार को शहर के जेसीज चौराहे के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रदेश सचिव कनिष्क पांडेय की देख रेख में शुरू हुआ।

गरीब मजदूरो की मदद करना चाहते

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कनिष्क पांडेय ने कहा कि 20 मई से को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिला कारागार में भाजपा की दमनकारी सरकार ने रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सिर्फ इतना सा दोष था कि वह देश निर्माता गरीब मजदूरो की मदद करना चाहते थे। उन्होंने कहा गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल कर अच्छा नहीं किया लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा भाव कार्य को नहीं रोक सकती है। इसलिए कांग्रेसियों ने शनिवार से महा रसोई का कार्य शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में सेवा सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महा रसोई संचालित होगी और जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन का वितरण करेंगे।

राज्यमंत्री सुनील भराला का हुआ कोरोना टेस्ट, सामने आई रिपोर्ट

हाईवे पर लोगों के लिए लगाएं स्टाल

इसमें कुछ कच्चा भोजन होगा एवं कुछ पक्का राशन दिया जाएगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण ही गरीब विरोधी सरकार ने उन्हें जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की ही जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय रखी गई है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेल की सलाखों और फर्जी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया तथा 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की। उन्होंने हाईवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टाल लगवाए गये हैं।

[playlist type="video" ids="596136"]

योगी आदित्यनाथ की आंखों में कांग्रेस का यह सेवा भाव चुभ रहा था। इसलिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। वार्ता के दौरान शेखर मिश्रा, किशन चंद्र गोयल, एहसान मोहम्मद, अन्नू अवस्थी, अजीत अगरकर, राजेंद्र मिश्रा, शिव किशोर त्रिपाठी सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

पीट डाला सचिव को: कर्मचारीयों में आक्रोश, सोनाली फोगाट गिरफ्तारी की मांग

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story