×

CM योगी आदित्यनाथ ने किया महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का भूमि पूजन

CM ने कहा कि भारत वर्ष के इतिहास में मध्यकाल की ग्यारहवीं सदी में यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। उनका शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। 

Shreya
Published on: 16 Feb 2021 2:02 PM GMT
CM योगी आदित्यनाथ ने किया महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का भूमि पूजन
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का भूमि पूजन

बहराइच: महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही उन्होंने सुहेलदेव स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया।

पीएम मोदी ने विकास योजना का किया शिलान्यास

इसके उपरान्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं चित्तौरा झील की विकास योजना के शिलान्यास एवं महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें: नोएडा में देह व्यापार का भंडाफोड़: पति-पत्नी कर रहे थे घिनौना काम, 5 गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र की जनता को प्रधानमंत्री का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन पावन है और इस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

CM-YOGI (फोटो- सोशल मीडिया)

सुहेलदेव का शौर्य व पराक्रम एक उदाहरण

उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के इतिहास में मध्यकाल की ग्यारहवीं सदी में यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। उनका शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का तोहफा: विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, जानें क्या है खास

आज का दिन है ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले बने मेडिकल कॉलेज का नाम भी सुहेलदेव को समर्पित किया गया है। साथ ही इस क्षेत्र के महर्षि बालार्क के नाम पर बहराइच जिला चिकित्सालय का भी नामकरण किया गया है।

CM योगी ने स्मारक के शिलान्यास व मेडिकल कालेज के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, सांसद व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान थारू जन-जाति के कलाकारों द्वारा महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें: एटा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक की मौत, 5 घायल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story