×

केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, दिल्ली हार पर कही ये बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने दिल्ली की करारी हार के बाद भी अपनी पीठ थपथपाते हुए खुश खबरी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा की लक्ष्मी नगर सीट जो कभी भाजपा नहीं जीती थी

Dharmendra kumar
Published on: 12 Feb 2020 2:32 PM GMT
केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, दिल्ली हार पर कही ये बड़ी बात
X

चंदौली: केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने दिल्ली की करारी हार के बाद भी अपनी पीठ थपथपाते हुए खुश खबरी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा की लक्ष्मी नगर सीट जो कभी भाजपा नहीं जीती थी, उसे हमारे संसदीय क्षेत्र के 36 लोगों ने जी-जान से मेहनत के साथ धूम मचाकर ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

हालांकि उन्होंने दिल्ली की हार की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने आगामी 16 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में बन रहे स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर लोगों से उपस्थित होने की अपील भी किया।

यह भी पढ़ें...बड़ी खबर: दिल्ली सरकार में ये विधायक बनेंगे मंत्री, केजरीवाल का है ये बड़ा प्लान

मंत्री ने बताया कि यह स्मारक अखिल भारतीय स्तर का बन रहा है जो कि एक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। प्रियंका गांधी के आजमगढ़ के दौरे पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह भी बटाला हाउस के आरोपियों के घर मिलने गए थे।

यह भी पढ़ें...अब घर-घर श्रीराम: राम मंदिर निर्माण से पहले हुआ ऐलान, ऐसा होगा भव्य नजारा

चंदौली को धान का कटोरा कहा जाता है यहां बेमौसम बारिश के बाद धान की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए स्थानीय सांसद ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मिलकर धान की नमी एवं कलर के मानक को पांच प्रतिशत से 9 प्रतिशत करवाकर किसानों को भी राहत देने की बात कही। किसानों के धान खरीद के लिए 10 क्रय केंद्र की भी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story