×

बड़ी खबर: होम क्वारंटाइन में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मृतक कार्डिया और डायबिटीज का पेशेंट था। और कल से उसे डायरिया हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक मालेगांव से ट्रक से सफर कर यहां पहुंचा था।

Aradhya Tripathi
Published on: 13 May 2020 10:43 AM GMT
बड़ी खबर: होम क्वारंटाइन में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
X

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच जब मालेगांव से आए एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटाइन किया था। घटना के बाद डाक्टरों की टीम सैंपल जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

11 मई को किया गया था क्वारंटाइन

जानकारी के अनुसार जिले के डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर गांव निवासी अब्दुल कलाम बीते 10 मई को मालेगांव से घर लौटा था। वो सलोन कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में उतरा था और सीधे घर पहुंच गया था। जिसे स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक विद्यालय सैदन में क्वारंटाइन कराया था और फिर 11 मई को सर्वोदय विद्या पीठ में उसे क्वारंटाइन किया गया था।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, आर्थिक संकट पर दिया ये सुझाव

आज उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। जिसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। फिलहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका सैंपल फिर से लिया है।

पहले भी लिया 2 बार लिया गया सैंपल, नहीं आई रिपोर्ट

स्थानीय लोगों की माने तो स्वास्थ्य टीम ने दो मर्तबा मृतक का सैंपल लिया था और रिपोर्ट नहीं आई थी। उसे घर में क्वारंटाइन किया गया था। मृतक कार्डिया और डायबिटीज का पेशेंट था। और कल से उसे डायरिया हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक मालेगांव से ट्रक से सफर कर यहां पहुंचा था।

ये भी पढ़ें- सैकड़ों वर्षों की शौर्य गाथा, कोई बना राजा तो किसी को बनाया रंक

वो पहले सलोन कोतवाली अन्तर्गत सांडा सैदन अपनी सुसराल में उतरा वहां सैंपल जांच होने के बाद अपने घर आया था। फिलहाल युवक के इस तरह अचानक मर जाने से स्वास्थ्य विभाग सकते में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतक का सैम्पल ले लिए गया है। अब रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि युवक कोरोना से मारा या कोई और वजह थी।

नरेन्द्र

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story