×

मेरठ में ब्लास्टः हादसे में उड़े मालिक के चीथड़े, कई घरों को नुकसान

मेरठ के एक गोदाम में तेज विस्फोट हो गया। हादसे में गोदाम के मालिक की मौत हो गई। वहीं, इससे आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट के चलते आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 

Shreya
Published on: 27 March 2021 11:19 AM GMT
मेरठ में ब्लास्टः हादसे में उड़े मालिक के चीथड़े, कई घरों को नुकसान
X
मेरठ में ब्लास्टः हादसे में उड़े मालिक के चीथड़े, कई घरों को नुकसान

मेरठ: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से है, जहां पर एक सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में फैक्‍ट्री मालिक की मौत हो गई है। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात कर रही है।

हादसे में गोदाम मालिक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव शर्मा करीब दो साल पहले मेडिकल क्षेत्र के लख्मी विहार में शिफ्ट हुए थे और नेहरू नगर उनका सैनिटाइजर का गोदाम था। शनिवार तड़के सुबह करीब चार बजे के आसपास वह गोदाम पर आए थे। इसी दौरान गौदाम में जोरदार धमाका हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मां बनी हत्यारन: डेढ़ साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत, वजह जान चौंक जाएंगे आप

कागजात लेने के लिए मालिक गया था गोदाम

वहीं, लोगों ने आनन फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के स्वजन ने बताया कि करीब एक महीने से यह गोदाम बंद था। राजीव शर्मा सुबह कोई कागजात लेने के लिए आए थे, तभी अचानक यह धमाका हो गया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में कोरोना का कहर: सरकारी कार्यालयों में हड़कंप, कई दफ्तर सील

Meerut Blast (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

कई घरों को भी हुआ नुकसान

उधर, गोदाम में तेज विस्फोट होने से आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आसपास के घरों के शीशे भी टूट गए हैं। मकान में थोड़ी देर के लिए कंपन होने की भी शिकायत सामने आई। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। ब्लास्ट के चलते आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा ये किसी बम के फूटने की आवाज है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पता लगा रही है कि आखिर इस हादसे के पीछे की वजह क्या थी। कुछ लोगों का कहना है कि यह गोदाम करीब दो महीने से बंद था। गोदाम में गैस बनने से धमाका हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यह मामला स्‍पष्‍ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: कानपुर: दोस्त का साथ देना पड़ा भारी, दबंगों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story