×

जेल में अपराधी बने करोड़पति: सलाखों के पीछे ऐसे चला रहे गिरोह, हौसले हैं बुलंद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जेल में रहते हुए भी बदमाशों की संपत्ति में इजाफा हो रहा है। जेल में रहने के बावजूद भी 17 बदमाश करोड़पति बनगए हैं। इन बदमाशों के गिरोह अभी भी सक्रिय हैं।

Shreya
Published on: 7 Nov 2020 6:36 AM GMT
जेल में अपराधी बने करोड़पति: सलाखों के पीछे ऐसे चला रहे गिरोह, हौसले हैं बुलंद
X
17 अपराधी जेल में रहकर बने करोड़पति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपराधी लगातार बैखोफ होते जा रहे हैं। ना तो उन्होंने पुलिस का डर है ना ही सरकार का। यही नहीं जेल में बंद रहते हुए भी उनके हौसले कम नहीं हो रहे। इस बीच खबर आ रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 बदमाश जेल में रहते हुए ही करोड़पति बन गए। इन बदमाशों के गिरोह अभी भी सक्रिय हैं। इन्होंने जेल में रहते हुए हत्या, डकैती, लूट, अपहरण, फिरौती अपने गुर्गों से कराकर करोड़ों की संपत्ति बना ली।

ये बदमाश जेल में रहकर भी हैं सक्रिय

केवल इन्हीं अपराधों से ही नहीं बल्कि कई मामलों में मध्यस्थता कर भी इन शातिरों ने मोटी रकम वसूली। इन 17 बदमाशों में सुनील राठी, योगेश भदौड़ा, संजीव जीवा, धर्मेंद्र, मुकीम काला, सुशील मूंछ, उधमसिंह भूपेंद्र बाफर, अनिल दुजाना, उमेश पंडित, सारिक, फाईक, सिंहराज भाटी, रणदीप भाटी, मीनू, सुंदर भाटी, भूपेंद्र बाफर, जेल में अभी भी सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम गीत की जयंती: जानिए कब-कब गाया गया, इससे जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे

जेल में रहकर भी बने करोड़पति

बता दें कि इनमें से कई अपराधी जेल में दस साल से भी अधिक समय से बंद हैं। लेकिन इसके बाद भी इनकी संपत्ति में बेहिसाब इजाफा हुआ है। ये सब जेल में रहते हुए भी करोड़पति बन गए हैं। शासन ने इन बदमाशों की लिस्ट भी तलब की थी। यही नहीं इन अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने का अभियान भी चल लेकिन वो दो से तीन दिन में ही फ्लॉप साबित हो गया।

यह भी पढ़ें: राम रहीम पर बड़ी खबर: सरकार ने चोरी चुपके किया ये काम, जानकर हो जाएंगे दंग

संपत्ति जब्त करने का अभियान अभी बंद नहीं हुआ

बदमाश जेल से बेधड़क गिरोह चला रहे हैं और पुलिस को कुछ खबर ही नहीं है। शायद यही वजह है कि जेल में बंद बदमाश खुद को सुरक्षित मान रहे हैं। आलम ऐसा है कि कई केस में बरी होने के बावजूद भी वो जमानत पर बाहर आने को तैयार नहीं है। वहीं इस मामले में राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन का कहना है कि बदमाशों की अवैध संपत्ति जब्त करने का अभियान बंद नहीं हुआ है। जोन के शातिर अपराधी निशाने पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अब आतंकवादी करेंगे चीन का काम तमाम, अमेरिका ने उठाया ऐसा घातक कदम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story