TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP में फूटा कोरोना बमः इस जिले की हालत खराब, 24 घंटे में इतने नए मामले

बुधवार को जिले में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए वहीं चार लोगों की मौत हो गई। आज जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह कोरोना पाजिटिव मिले हैं।

Newstrack
Published on: 3 Sep 2020 4:11 AM GMT
UP में फूटा कोरोना बमः इस जिले की हालत खराब, 24 घंटे में इतने नए मामले
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अब कोरोना संक्रमण विस्फोटक स्थिति में में आने लगा है। मेरठ में सितंबर के पहले दिन रिकार्ड 149 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं जिले में आज एक बार फिर कोरोना ने शतक लगाते हुए लोगों के होश उड़ाए। बुधवार को जिले में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए वहीं चार लोगों की मौत हो गई। आज जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नगर निगम के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव गए हैं। मनिंदर पाल सिंह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने पुष्टि करते हुए बताया कि वह फिलहाल क्वारंटाइन हो गए हैं। आज मिले वए मरीजों में 57 महिलाएं शामिल हैं।

जिले में मरने वालों की संख्या पहुंची 124

सीएमओं डॉ. राजकुमार के अनुसार आज मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष वर्ग से हैं। महिलाओं की उम्र 70 और 62 साल है। जबकि पुरुषों की उम्र 68 और 36 साल है। मेरठ में मरने वालों की संख्या 124 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरोना के कुल 124 केस सामने आए, जिनमें नगर निगम कर्मचारी, पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही आम लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

ये भी पढ़ें- हरदोई ट्रिपल मर्डर: 39 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, इसलिए उतारा था मौत के घाट

Meerut Corona जिले में जारी कोरोना का कहर (फाइल फोटो)

वहीं निगम में कोरोना के पहुंचने की जानकारी मिलते ही निगम में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। आज निगम में डीएम ने भी आकस्मिक दौरा किया था। जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। डीएम ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया है।

जनपद में जारी है कोरोना का प्रकोप

cornaa जिले में जारी कोरोना का कहर (फाइल फोटो)

इससे पहले एमडीए के भी कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद एमडीए कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। अब जबकि लॉकडाउन भी पूरी तरह से खोल दिया गया है। इससे कोरोना संक्रमण और अधिक फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर निगम कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से अन्य कर्मचारियों में भय का महौल है।

ये भी पढ़ें- सरकार राजी: संसद में होगा सीमित प्रश्नकाल, विपक्ष के कड़े विरोध के बाद फैसला

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जो लोग संक्रमित मिले हैं और उनके संपर्क में जो आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट करवा ले। इसके अलावा वे अपने को क्वारंटाइन कर लें। मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या 4320 हो गई है। आज 103 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 3354 मरीजें को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मेरठ में सक्रिय मरीजों की संख्या 842 है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

Newstrack

Newstrack

Next Story