×

भीषण आग से यूपी दहला: फैक्ट्री में फंसे मजदूर हुए शिकार, पहुंची कई दमकल गाड़ियां

मेरठ की कैमिकल पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल का गाड़ियां आग बुझाने के लिए तेजी से लगी हुई हैं। बताया जा रहा कि फैक्ट्री में मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल कितने मजदूर है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है।

Newstrack
Published on: 20 Oct 2020 9:42 AM GMT
भीषण आग से यूपी दहला: फैक्ट्री में फंसे मजदूर हुए शिकार, पहुंची कई दमकल गाड़ियां
X
मेरठ की कैमिकल पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल का गाड़ियां आग बुझाने के लिए तेजी से लगी हुई हैं। बताया जा रहा कि फैक्ट्री में मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल कितने मजदूर है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है।

मेरठ। यूपी के मेरठ में आज यानी मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां पारस कैमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस पेंट फैक्ट्री में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से बचकर लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच तुरंत ही फायर सर्विस को हादसा की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर दमकल की आधा दर्जन के ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। फिलहाल फायर सर्विस द्वारा आग बुझाने का कार्य अभी जारी है।

ये भी पढ़ें... चीन की बर्बादी शुरू: अब युद्ध के लिए तैयार है ये देश, लड़ाकू विमान हमले के लिए तैनात

फैक्ट्री में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

मेरठ की कैमिकल पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल का गाड़ियां आग बुझाने के लिए तेजी से लगी हुई हैं। बताया जा रहा कि फैक्ट्री में मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल कितने मजदूर है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। ये मामला थाना खरखौदा क्षेत्र के नरहाड़ा इलाके का है। हालाकिं सूचना मिलने पर मौके पर कई आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें...भाजपा एमपी को झटकाः साइबर ठगों ने खाते से निकाले 2.37 लाख, जांच जारी

FIRE फोटो-सोशल मीडिया

थाना खरखौदा प्रभारी रिषिपाल शर्मा ने न्यूजट्रैक को बताया कि आग से कोई जनहानि नही हुई है। थाना खरखौदा प्रभारी रिषिपाल शर्मा के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सकता है। इस आग के कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी पता नहीं चला है।

थाना प्रभारी के अनुसार फैक्ट्री संचालक आसमोहम्मद है जोकि पड़ोस के ही गांव का निवासी है। यह फैक्‍ट्री लॉकडाऊन के बाद से बंद पड़ी थी। फ़ैक्ट्री संचालक के पास केमिकल स्टॉक करने का लाइसेंस है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। चीफ फायर ऑफिसर संतोष राय के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया आग के कारण शॉट सर्किट होना माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें...चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, इस देश के राजदूत पर किया हमला, भारत को दी धमकी

बता दें कि मेरठ में कई फैक्टियां अवैध रूप से चलती पाई जाती हैं, जबकि प्रशासन की नजर इन पर नहीं जाती, जब कोई आग लगने जैसी घटना हो जाती है। तब जाकर प्रशासन इन पर कार्रवाई करता है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को हाजीपुर के सामने स्थित मेडिकल निवासी अंकुश शर्मा की पेंट व थिनर की अवैध फैक्टरी में भी इसी तरह भीषण आग लगी थी। इस दौरान 200 से ज्यादा ड्रम फटे थे।

ये भी पढ़ें...त्योहारी सीजन पर होगी सख्ती! PM मोदी देश को करेंगे संबोधित, दे सकते हैं ये संदेश

Newstrack

Newstrack

Next Story