×

Meerut News: भाजपा पार्षद की पोस्ट से पार्टी में मची खलबली, राज्यसभा सांसद पर लगाया आवारा गोवंशो को छुड़ाने का आरोप

Meerut News: उत्तम सैनी वार्ड संख्या 44 से बीजेपी के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीते हैं। अपनी पोस्ट में वें लिखते हैं कि सुबह छह बजे से क्षेत्र में रहने के बावजूद जनता का काम वे नहीं करा पा रहे हैं।

Sushil Kumar
Published on: 19 Aug 2023 5:27 AM GMT
Meerut News: भाजपा पार्षद की पोस्ट से पार्टी में मची खलबली, राज्यसभा सांसद पर लगाया आवारा गोवंशो को छुड़ाने का आरोप
X
Meerut News (photo: social media )

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की फेसबुक पोस्ट से यहां बीजेपी राजनीतिक हलके में खलबली मच गई। भाजपा पार्षद की इस पोस्ट में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को निशाने पर लेते हुए पार्षद द्वारा कहा गया था कि मेरे वार्ड में निराश्रित गोवंश घूमकर गंदगी करते हैं। मैने निगम की टीम बुलाकर उन्हें पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की बात कही। जस पर राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयीने गोवंशों को छुड़वा दिया। निगम के अधिकारी हमारी नहीं सुनते हैं। यह कहते हुए पार्षद द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष को फोन करके अपने इस्तीफे की पेशकश की गई थी। हालांकि यह पोस्ट वायरल होने के कुछ समय बाद ही उसे हटा दिया गया। लेकिन,तब तक यहां राजनीतिक हलको में खलबली मच चुकी थी।

जनता का काम नहीं करा पा रहे

बता दें कि उत्तम सैनी वार्ड संख्या 44 से बीजेपी के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीते हैं। अपनी पोस्ट में वें लिखते हैं कि सुबह छह बजे से क्षेत्र में रहने के बावजूद जनता का काम वे नहीं करा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वे एक कार्यकर्ता की तरह कार्य करना चाहते हैं। पार्षद की भाजपा के राज्यसभा सांसद से नाराजगी की वजह वार्ड में घूमते गोवंश हैं। बताते हैं कि मोहनवपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को पार्षद उत्तम सैनी के कहने पर नगर निगम की टीम ने कुछ आवारा गोवंश के पकड़ा था। बाद में उन्हें छोड़ दिया। पार्षद का कहना है कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी के कहने पर नगर निगम की टीम ने गोवंशो को छोड़ा है। ऐसे में अधिकारी हमारी नहीं सुनते हैं। पार्षद का यह भी कहना है- मैं बचपन से स्वयंसेवक हूं,जो लोग संघ और भाजपा को गाली देते हैं,उनकी सुनवाई ज्यादा होती है।

उधर इस मामले में भाजपा राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इतना ही कहा कि क्षेत्र की दो-तीन महिलाएं उनके पास आई थी, जिन्होंने बताया कि उनकी पालतू गाय को नगर निगम की टीम पकड़ कर ले जा रही हैं, तो मैने छुड़वा दिया। वैसे, उत्तम सैनी सड़को पर घूमते निराश्रित गोवंशो को गौशाला भिजवा कर अच्छा काम कर रहे हैं।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story