×

Meerut News: बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री पहुंचे मेरठ, धर्मपाल सिंह ने दिया कार्यकर्ताओं को ये मंत्र

Meerut News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर में लोकसभाओं के आयामों से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।

Sushil Kumar
Published on: 8 Jun 2023 3:59 PM GMT
Meerut News: बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री पहुंचे मेरठ, धर्मपाल सिंह ने दिया कार्यकर्ताओं को ये मंत्र
X
बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह : Photo- Newstrack

Meerut News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर में लोकसभाओं के आयामों से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बताया कि पूरे एक माह के आयाम कार्यक्रमों के सभी अभियानों में महाजनसंपर्क अभियान भाजपा का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके माध्यम प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहा है। साथ ही जिले में सम्मेलन व जनसभा के माध्यम से जिलेवासियों से संवाद किया जा रहा है।

‘कार्यकर्ताओं को जनता से नियमित संवाद करना चाहिए’

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक माह चलने वाले इन सभी आयामों का प्रमुख उद्देश्य जनता से संपर्क कर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी देना है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से बनने वाली सरकार में यह सभी आयाम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता से किए अपने सभी वायदों को पूरा करने का काम किया है।

आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक सकारात्मक वातावरण बना हुआ है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनसे नियमित संवाद करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि महा संपर्क अभियान के माध्यम से हमारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।

हमें इस महा संपर्क अभियान को भव्यता और व्यापकता देने का प्रण लेना चाहिए। बैठक का संचालन पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री विकास अग्रवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, अजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story