×

CCSU Meerut: चौधरी चरण सिंह विवि में पंजाबी-तमिल भाषा के शुरु होंगे वैल्यू एडेड कोर्स

CCSU News Today: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत उक्त दोनों भाषाओं की पढ़ाई दो क्रेडिट के लिए होगी। छात्र इसे वैल्यू एडेड कोर्स के तौर पर चुन सकेंगे। हिंदी विभागाध्यक्ष डा.नवीन चंद लोहनी ने बताया कि दोंनो भाषाओं का कोर्स छह महीने का होगा।

Sushil Kumar
Published on: 28 May 2023 3:35 PM GMT
CCSU Meerut: चौधरी चरण सिंह विवि में पंजाबी-तमिल भाषा के शुरु होंगे वैल्यू एडेड कोर्स
X
(Pic: Social Media)

CCSU News: चौधरी चरण सिंह विवि अब पंजाबी और तमिल भाषा के वैल्यू एडेड कोर्स शुरु करेगा। बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद चौधरी सिंह विवि छह महीने में पंजाबी और तमिल लिखना,पढ़ना व बोलना सिखाएगा। यह पहल इसी सत्र यानी 2023-24 में की जा रही है। विवि प्रवक्ता के अनुसार इन भाषाओं का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत उक्त दोनों भाषाओं की पढ़ाई दो क्रेडिट के लिए होगी। छात्र इसे वैल्यू एडेड कोर्स के तौर पर चुन सकेंगे। हिंदी विभागाध्यक्ष डा.नवीन चंद लोहनी ने बताया कि दोंनो भाषाओं का कोर्स छह महीने का होगा। इस छह महीने में छात्रों को लिखने,पढ़ने व बोलने के योग्य बनाने के लिए उन्हें प्राथमिक जानकारी दी जाएगी। दोंनो भाषाओं में अधिकतम 60 सीटों पर प्रवेश होंगे। डा.नवीन चंद लोहनी के अनुसार फिलहाल इन विषयों को पढ़ने के लिए छात्रों को कोई फीस नहीं देनी होगी। छात्रों का रुझान देखने के बाद पंजाबी व तमिल भाषा की डिप्लोमा व डिग्री कोर्स शुरु किये जाएंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से विवि से उक्त भाषाओं के पढ़ाने का प्रस्ताव मांगा गया था।

हिंदी विभागाध्यक्ष डा.नवीन चंद लोहनी के अनुसार शनिवार को हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में पाठ्यक्रम पर मुहर भी लग गई है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स स्नातक और पीजी का कोई भी छात्र कर सकता है। बता दें कि वैल्यू एडेड कोर्स वें होते हैं जिसमें छात्रों को सामान्य पाठ्यक्रम के अलावा शिक्षित करना जिससे रोजगार व कौशल आदि मिले। एक आकर्षक करियर की संभावनाओं को बढ़ाता है। कई भाषाओं और संस्कृति जानने का मौका छात्रों को मिलता है। गौरतलब है कि एनईपी के तहत सरकारी विश्वविद्यालयों में बहुभाषी कोर्स शुरु होने हैं। कुछ दन पहले ही प्रदेश के शिक्षा सचिव द्वारा पंजाबी भाषा का कोर्स शुरु करने के लिए पत्र भी लिखा गया था।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story