×

Domestic Violence: घरेलू हिंसा से हैं प्रभावित जेब में नहीं है पैसा तो घबराइए नहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देगा नि:शु

Domestic Violence: Meerut News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशानुसार आज "घरेलू हिंसा तथा महिला सशक्तीकरण' विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गोविन्दपुर तहसील सदर मेरठ में किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 10 May 2023 11:11 PM GMT
Domestic Violence: घरेलू हिंसा से हैं प्रभावित जेब में नहीं है पैसा तो घबराइए नहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देगा नि:शु
X
घरेलू हिंसा के खिलाफ केस लड़ने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देगा नि:शुल्क वकील: Photo- Newstrack

Meerut News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशानुसार आज "घरेलू हिंसा तथा महिला सशक्तीकरण' विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गोविन्दपुर तहसील सदर मेरठ में किया गया।

श्री बलराज सिहं पैनल अधिवक्ता द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जनता को "घरेलू हिंसा" विषय के बारे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया कि तथा यह भी बताया गया कि कि यदि कोई महिला व पुरूष घरेलू हिंसा से पीडित है और उसके पास अधिवक्ता करने के लिए पैसे नही है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा ऐसी महिला एंव पुरुष को निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जायेंगा।

महिला सशक्तीकरण के बारे में अवगत कराया गया

प्रोफेसर सारिका त्यागी द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को "महिला सशक्तीकरण" विषय के बारे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया कि तथा यह भी बताया गया कि वर्तमान समय महिला एंव पुरूष एक समान है इसलिए हमको महिला एंव पुरूष में कोई अन्दर नही समझना चाहियें, बल्कि महिलाओं का सम्मान करना चाहियें और उनको महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसारित करना चाहियें।

महेश कुमार पराविधिक स्वंय सेवक द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जनता को "लिंग समानता" विषय के बारे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया कि तथा यह भी बताया गया कि वर्तमान समय लडका एंव लड़की एक समान है इसलिए हमको लडका एंव लड़की में कोई अन्दर नही समझना चाहियें, बल्कि दोनो के साथ एक सामान व्यवहार करना चाहियें।

महिला समाज का महत्वपूर्ण अंग

अन्त में विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता कर रहें विनोद शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा "लिंक समानता, घरेलू हिंसा तथा महिला सशक्तीकरण" विषय पर विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक स्तर पर विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया गया है। इसलिए महिला समाज का महत्वपूर्ण अंग है प्रत्येक सरकारी क्षेत्र में महिलाओं द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। हमारा कर्तव्य है कि हमको महिलाओं का सम्मान करना चाहियें यदि कोई व्यक्ति किसी महिला का उत्पीडन करता है तो सम्बन्धित विभाग में उसकी शिकायत करनी चाहिये तथा घरेलू हिंसा जैसी कुरीति को समाज से समाप्त करना चाहियें।

विधिक जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में सुभारती लॉ कॉलेज के विधि छात्रो द्वारा भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story