Meerut News: बाढ़ व किसानों की समस्या को लेकर उठाई आवाज, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के खादर क्षेत्र में आई बाढ़ व अन्य किसानों की समस्या को लेकर लेकर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मवाना को अपनी मांगो को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

Sushil Kumar
Published on: 28 July 2023 11:30 AM GMT
Meerut News: बाढ़ व किसानों की समस्या को लेकर उठाई आवाज, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
X

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के खादर क्षेत्र में आई बाढ़ व अन्य किसानों की समस्या को लेकर लेकर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मवाना को अपनी मांगो को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

यूरिया व डीएपी की खरीद पर किसानों को लूटा जा रहा

इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने उप जिलाधिकारी से कहा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि यूरिया व डीएपी की खरीद पर किसानों को लूटा जा रहा है। बिना जरूरत वाली कीटनाशक दवाइयां जबरन उनको दी जा रही हैं। अन्यथा उनको खाद देने से मना कर दिया जाता है। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने तत्काल ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल में पहुंचाये जाने की मांग की, ताकि किसान अपनी फसल को बचा बचा सकें।

लिंक रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता ने हस्तिनापुर बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड पुल की भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि यहां पूरी तरह से आवागमन बंद है। जबकि हस्तिनापुर क्षेत्र के किसानों की जमीन नदी के उस पार भी है। आज भी जान जोखिम में डालकर किसान नाव के रास्ते से रास्ता पार कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षक, बैंक कर्मचारी लगातार जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिंक रोड के निर्माण में घोर भ्रष्टाचार हुआ है। जिसका उदाहरण पहली बारिश में खादर का रास्ता बह गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, जिसको लेकर व्यापक स्तर पर सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा देने की जरूरत है। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, बाबा विक्रमजीत सिंह, हसनापुर विधानसभा प्रभारी जिला सचिव अनमोल कोरी, चौधरी रामबीर सिंह, राजीव चौधरी, लियाकत अली, बालकिशन शर्मा, भारत अग्रवाल, राहुल गुज्जर, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी उपाध्यक्ष करन अग्रवाल, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, संजय गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story