×

Meerut News: पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य डॉ. बृजलाल बोले- यूपी की सूरत बदली, दुनिया में बढ़ा देश का मान

Meerut News: पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल सिंह ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपराधियों को अपराध से कमाई संपत्ति जब्त की और बुलडोजर चलवा दिया।

Sushil Kumar
Published on: 6 Jun 2023 8:45 PM GMT
Meerut News: पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य डॉ. बृजलाल बोले- यूपी की सूरत बदली, दुनिया में बढ़ा देश का मान
X
पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य डॉ. बृजलाल बोले- यूपी की सूरत बदली: Photo- Newstrack

Meerut News: पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल सिंह ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपराधियों को अपराध से कमाई संपत्ति जब्त की और बुलडोजर चलवा दिया।

‘भाजपा की सरकार में अपराधी, माफिया दहशत में’

मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए बृजलाल ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश तरक्की की तरफ लगातार आगे बढ़ रहा है। यूपी की जहां सूरत बदल गई हैं वहीं देश का दुनिया में मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराधी, माफिया दहशत में हैं और प्रदेश दंगा मुक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराधी, माफिया दहशत में हैं और दंगा मुक्त प्रदेश का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में लोग इंवेस्टमेंट तो दूर आने से घबराते थे,आज प्रदेश में 33 लाख 500 करोड़ का निवेश तरक्की का प्रतीक है।

‘पहले की सरकारों में अपहरण उद्योग हुआ करता था’

उन्होंने गैर भाजपाई सरकार के कार्यकालों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में अपहरण उद्योग हुआ करता था। खूब रंगदारी हुआ करती थी, बदमाशों के साथ गुर्गे भी वसूली करते थे। क्योंकि खुद सरकारें अपराधी पालती थीं। सपा सरकार में तो तमाम माफिया माननीय बन गए। इन्हें कवच मिल गया और उस समय पुलिस का भी अपराधीकरण हो गया था। पूर्व मुखमंत्री अखिलेश यादव ने तो 14 मुकदमे वापस लिए। इस पर कोर्ट ने दखल दिया तो वे मुकदमे वापस नहीं ले पाए। मुजफ्फरनगर में दंगे हुए और सैफई में वो डांस देख रहे थे। वोट बैंक की सियासत ये पार्टियां करती हैं।

अपराधियों का हुआ सफाया, दंगे भी बंद हो गए

उन्होंने कहा कि जबसे देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब से यह ग्रहण खत्म हो गया। अपराधियों का सफाया होना शुरु हो गया और दंगे भी बंद हो गए। उन्होंने कहा कि पहले सड़कों की हालत बेहद खराब थी। न केन्द्र और न ही प्रदेश की सरकार सड़कों पर कोई ध्यान देती थी। लेकिन मोदी सरकार के आते ही सड़कों पर विशेष ध्यान दिया गया। यूपीए सरकार में वर्ष 2013-14 तक जहां 91 हजार 287 किमी सड़क बनती थी। वो मोदी सरकार में डेढ़ ज्यादा एक लाख 45 हजार किमी बनने लगी।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story