×

Meerut News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Meerut News: उप जिलाधिकारी मवाना की उपस्थिति में ए0एस0 इण्टर मवाना में पर्यावरण की शपथ के साथ-साथ पौध भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को 500 पौधे आम, नीबू, अनार, आम आदि के वितरित किये गये।

Sushil Kumar
Published on: 6 Jun 2023 12:34 AM GMT
Meerut News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
X
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन : Photo- Newstrack

Meerut News: आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मेरठ जनपद में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजेश कुमार, प्रभागीय तय निदेशक, मेरठ एवं अखिलेश यादव, उप जिलाधिकारी मवाना की उपस्थिति में ए0एस0 इण्टर मवाना में पर्यावरण की शपथ के साथ-साथ पौध भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को 500 पौधे आम, नीबू, अनार, आम आदि के वितरित किये गये। छठीं वाहिनी पीएसी में धर्मवीर सिहं कमान्डेन्ट की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयेजन किया गया। जिला जज रजत सिहं जैन द्वारा जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक, मेरठ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सिवाया ग्राम में कूडा निस्तारण केन्द्र के परिसर में पंचवटी की स्थापना की गयी। कोतवाल धनसिहं गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक मेरठ द्वारा लगभग 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परीक्षितगढ क्षेत्र के ग्राम खजूरी में अमृत सरोवर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभागीय निदेशक, मेरठ राजेश कुमार ने बताया कि आमजन में पर्यावरण संरक्षण की भावना सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्यवाही के उद्द्ेश्य से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में ‘मिशन लाइफ‘ की शुरुआत की है जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह ऐसा अभियान है जो हर एक इंसान से सीधे तौर पर जुड़ा है। मिशन लाइफ में इस बात पर जोर दिया गया है कि पर्यावरण को हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे। जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है।

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ ने कहा कि मानव और प्रकृति का गहन नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। अतः पर्यावरण को दूषित होने के बचाना हम सब का कर्त्तव्य है।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story