Meerut News: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से ही नहीं पूरे देश में INDIA करेगा सफाया

Meerut News: समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि "भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इंडिया सफाया करेगा।

Sushil Kumar
Published on: 26 July 2023 1:03 PM GMT
Meerut News: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से ही नहीं पूरे देश में INDIA करेगा सफाया
X
समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव: Photo- Newstrack

Meerut News: समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि "भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इंडिया सफाया करेगा। उन्होंने कहा कि INDIA का मतलब ये है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं। सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं। हमारी मिली जुली संस्कृति, हमारे भाई चारे का संदेश। इंडिया का मतलब ये है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। तो फिर इससे बीजेपी को किस बात की घबराहट है।

मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते - अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि "मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते। आगरा में म्यूजियम इसलिए बन रहा था कि वहां टूरिज्म को बढ़ाया जाए। जो लोग ताजमहल देखने आते थे उन्हें इस म्यूजियम के बहाने पूरी भारत की संस्कृति को बताया जाए।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में भाजपा को घबराहट इस बात की है कि "इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। तो जो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वो डरे हुए लोग हैं। और डरे हुए लोगो की भाषा बदलती है। जो लोग खिसिया जाते हैं भाषा उनकी बदलती है। जो आज तक नफरत की राजनीति करते आये हैं और नफरत की राजनीति का कोई एक जगह का उदाहरण में दूं तो मणिपुर जल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर आरएसएस की विभाजनकारी नीति और भाजपा की वोट की राजनीति की वजह से जल रहा है।

मणिपुर का जलना बीजेपी की रणनीति - सपा मुखिया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या हम और आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस भारत को हम मां बोलते हैं। धरती मां,गंगा मां और यमुना मां बोलते हैं। और मां का जो स्थान हमारे समाज में है सबसे ऊपर है। क्योंकि मां न केवल हमे जन्म देती है बल्कि हमे आगे बढ़ने की शिक्षा भी देती है। और सोचिए दो बहनो की माताओ की किस तरह की तस्वीर, वीडियो सामने आई है। क्या कोई स्थापित समाज में स्वीकार कर सकता है कि महिलाओं के कपड़े उतार दिये जायें।

इंडिया पर बोलने से पहले और विपक्ष पर बोलने से पहले भाजपा को अपनी बात मणिपुर में जिस तरीके से बेटियों, मां को नंगा किया गया और बिना कपड़ो के घुमाया गया उस पर कहनी चाहिए बात, और अगर उस पर बात नहीं कह रहे हैं तो मैं समझता हूं कि यह बीजेपी की रणनीति थी कि इस तरह का जहर घोल दें जिससे कि पूरा का पूरा बंटवारा हो वहां(मणिपुर) पर। इससे पहले अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्वागत किया।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story