Meerut News: संचारी रोगों के खिलाफ शुरू हुआ विशेष अभियान, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी

Meerut News: राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश मोहन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. जावेद हसन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, वीबीडी मेरठ, सत्य प्रकाश जिला मलेरिया अधिकारी मेरठ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Sushil Kumar
Published on: 1 July 2023 1:51 PM GMT
Meerut News: संचारी रोगों के खिलाफ शुरू हुआ विशेष अभियान, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी
X
संचारी रोगों के खिलाफ हरी झंडी दिखाते राज्यमंत्री (Pic: Newstrack)

Meerut News: पुलिस लाईन, अरबन हेल्थ पोस्ट मेरठ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश मोहन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. जावेद हसन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, वीबीडी मेरठ, सत्य प्रकाश जिला मलेरिया अधिकारी मेरठ आदि अधिकारी उपस्थित रहे। रैली अम्बेडकर चौक से होते हुए जिलाधिकारी मेरठ के आवास, कैलाश प्रकाश स्टेडियम चौराहे से होकर, आई0जी0 कैम्प कार्यालय से पुलिस लाइन के सामने होते हुए अपने प्रारम्भ स्थान पर समाप्त हुई।

रैली मे संचारी रोग नियन्त्रण अभियान से संबंधित सभी विभाग नगर निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशुपालन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला कुष्ठ विभाग, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर मलेरिया इकाई मेरठ, अरबन हेल्थ पोस्ट पुलिस लाईन मेरठ एवं ईएमबीईडी परियोजना मेरठ के अधिकारी/ कर्मचारियो एच विभाग के वाहनों ने प्रतिभाग किया।

रैली में जनसामान्य को जापानी इन्सेफलायटिस, डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया फाइलेरिया कालाज्वर आदि वैक्टरजनित रोगों से बचाव व रोकथाम हेतु पैम्फलेट वितरण, माईकिंग करवाकर जनजागरूक किया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनाक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक जनपद में संबधित सभी विभागों द्वारा शासन से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार गतिविधियों सम्पादित कराई जायेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग द्वारा साफ-सफाई, नालियों की सफाई, गढडो की भराई. कूड़ा निस्तारण, तालाबों की सफाई, स्प्रे एवं फॉगिंग का कार्य कराया जायेगा।

उक्त सभी गतिविधियों शहरी क्षेत्र में निगम नगर, पालिका एवं नगर पंचायतो द्वारा कराई जायेगी। 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी की टीमों द्वारा घर-घर जाकर जनसामान्या बचाव व रोकथाम हेतु जागरुक किया जायेगा। सम्पूर्ण अभियान के अन्तर्गत की गई गतिविधियो की दैनिक समीक्षा प्रतिदिन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में की जायेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सम्पूर्ण अभियान में नोडल का कार्य करेगा।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story