×

Meerut News: अवैध निर्माण रोकने गई आवास विकास की टीम को व्यापारियों ने बनाया बंधक, ये लगे आरोप

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद के जेई जब अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया।

Sushil Kumar
Published on: 28 Aug 2023 4:54 PM GMT
Meerut News: अवैध निर्माण रोकने गई आवास विकास की टीम को व्यापारियों ने बनाया बंधक, ये लगे आरोप
X
अवैध निर्माण रोकने गई आवास विकास की टीम को व्यापारियों ने बनाया बंधक: Photo-Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद के जेई जब अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। जेई पर लोगों ने आरोप लगाया कि वह रिश्वत की मांग कर रहे थे। हालांकि, जेई का कहना है कि वह अवैध निर्माण रुकवाने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल समाचार लिखकर जाने तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। संयुक्त व्यापार संघ के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास चल रहा है।

आवास विकास के अन्य अधिकारी मौके से भाग खड़े हुए

जानकारी के अनुसार आज आवास विकास परिषद की टीम सहायक अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण की शिकायत पर अवैध निर्माणों को सील करने पहुंची तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ व्यापारियों ने आवास विकास परिषद के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। उग्र व्यापारियों की टीम के साथ हाथापाई भी हुई। यही नहीं व्यापारियों ने टीम को बंधक बना लिया। व्यापारियों के उग्र तेवर देखकर वहां मौजूद आवास विकास के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी दलबल समेत मौके पर पहुंचे। उनकी भी टीम के साथ मौजूद आवास विकास अधिकारियों से काफी देर तक झड़प हुई।

कारोबार की गिरावट से परेशान हैं व्यापारी

नवीन गुप्ता का कहना था कि व्यापारी तो वैसे ही कारोबार की गिरावट से परेशान हैं, उन्हें आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा सील की कार्रवाई कर और अधिक परेशान किया जा रहा है। बाद में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता आवास विकास के कार्यालय भी पहुंचे। यहां उनकी आवास विकास के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता से मुलाकात हुई। नवीन गुप्ता ने राजीव गुप्ता से तुरंत टीम कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। राजीव गुप्ता ने उन्हें आश्वासन दिया कि आवास विकास परिषद की टीम द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा लेकिन यदि गलत काम हो रहा है तो उसको जरूर रोका जाएगा।

अवैध निर्माण को छिपाने का प्रयास

बताया जा रहा है कि आवास विकास की टीम द्वारा शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में अवैध रूप से तैयार किया जा रहे हैं। परिसर समेत तीन अवैध निर्माणो को सील किया गया है। इनमें कैलाश डेरी के पास बाटा के शोरूम के ऊपर तैयार हो रहे अवैध निर्माण शामिल हैं। अवैध निर्माण का किसी को पता ना लगे इसके लिए ऊंचे फ्लेक्स लगाए गए हैं। वही मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने सील लगाने गई आवास विकास की टीम को बताया था कि उनकी दुकान 20 साल पुरानी है, अब उस पर सील की कार्रवाई का क्या मतलब है। व्यापारियों का आरोप है कि हमारे अनुरोध के बावजूद भी टीम ने हमारी ने एक नहीं सुनी और सील लगा दी।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story