×

उन्नाव में हुआ भाजयुमो का सम्मेलन, बीस हजार युवाओं ने लिया भाग

 उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकारे रही और सेना को किसी भी कार्यवाही का आदेश नहीं देते थे तो दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकवाद के रूप में हमारे सेना के जवानो से खून की होली खेलता रहा।

Shivakant Shukla
Published on: 15 March 2019 3:32 PM GMT
उन्नाव में हुआ भाजयुमो का सम्मेलन, बीस हजार युवाओं ने लिया भाग
X

लखनऊ: भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश विजय लक्ष्य 2019 महाभियान के तहत प्रदेश के 80 लोकसभा में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह अभियान 14 मार्च से 31 मार्च के बीच चलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के हाथरस और उन्नाव जिले में युवा सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें लगभग 20000 युवाओं ने भाग लिया। उन्नाव जिले में अनंतभोगलॉन में आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जबकि प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।

ये भी पढ़ें- मेडल घोटाला: केन्द्र सरकार से जवाब तलब

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनतापार्टी के अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री मोहसिन रजा ने कहा की जहाँ आज मोदी जी ,देश को एक महाशक्ति और विकसित देश बनाने के लिए 20 घंटो तक काम कर रहें है वही सपा और बसपा गठबंधन करके लोंगो को ठगने का और देश के विकाश रथ को रोकने की कोशिश कर रहे है, उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के अंदर नैतिकता और देश प्रेम की कमी है जिससे उनके मंसूबे कभी भी देश हित में नहीं हो सकते।

कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचार धारा को जनता ने पूरा सहयोग किया और समाजवादी पार्टी को सत्ता के गलियारों से खींच कर उनके घरों में बंद कर दिया। उसके बाद भी अपनी अपनी भ्रष्टाचार रूपी दुकान चलाने के लिए गठबंधन करके हर बार की तरह एक बार फिर से प्रदेश की जनता को ठगने का षड्यन्त्र कर रहे।

ये भी पढ़ें- ज़िंदगी हर वक़्त बदलती रहती है, इसलिए हमें हमेशा खुश रहना चाहिए: बी. के. शिवानी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी के परिवार की पार्टी नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो देश के 125 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करती है और देश का मान सम्मान बढ़ाने के लिए इसका एक एक कार्यकर्ता देश हित में समर्पित है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकारे रही और सेना को किसी भी कार्यवाही का आदेश नहीं देते थे तो दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकवाद के रूप में हमारे सेना के जवानो से खून की होली खेलता रहा।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story