×

Prayagraj News: विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य होना गर्व की बातः नन्दी

Prayagraj News: भाजपा परिवार के होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगा कर दी रंगोत्सव के पावन पर्व की शुभकामनाएं।

Syed Raza
Published on: 26 March 2023 9:17 PM GMT
Prayagraj News: विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य होना गर्व की बातः नन्दी
X
प्रयागराज: मंत्री नन्दी ने कहा विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य होना गर्व की बात है

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा के खुल्दाबाद मण्डल और गंगापार भाजपा परिवार के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि जिस तरह पूरी दुनिया घूमने के बाद अपने घर में आकर सुकून मिलता है। उसी तरह की अनुभूति भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्यों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बीच आकर होती है। मंत्री नन्दी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य होना अपने आप में गर्व की बात है। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य का परिवार उनके परिवार की तरह है और परिवार के किसी भी सदस्य पर कोई समस्या आएगी तो डट कर उस समस्या का सामना किया जाएगा।

मंत्री नन्दी ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी

मंत्री नन्दी सबसे प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा के खुल्दाबाद मण्डल कार्यालय पर भाजपा परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। जिसमें शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के चकनिरातुल, मिन्हाजपुर, गढ़ीकला, बेनीगंज, शाहगंज, गढ़ी सराय, पुरा मनोहरदास, बक्शी बाजार, सुल्तानपुर भावा और अटाला वार्ड के बूथ एवं सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा के साथ ही अन्य मोर्चा के पदाधिकारी भी होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में खुशियां बनी रहे, ईश्वर से यही कामना है। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, महानगर पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण केसरवानी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष प्रेमलता श्रीवास्तव, मण्डल महामंत्री अपूर्वा चंद्रा, सीताराम चैरसिया, मण्डल उपाध्यक्ष दिवाकर केसरवानी, कमल वासन, अजय मिश्रा, मण्डल मंत्री पूनम द्विवेदी, मुन्ना शर्मा, अनीता मिश्रा, अचल सोनकर, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

खुल्दाबाद मण्डल के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने के बाद मंत्री नन्दी गंगापार पहुंचे। मंत्री नन्दी केसरवानी धर्मशाला झूंसी में भाजपा गंगापार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। जिसमें गंगा पार के कनिहार, सोनौटी, अमरसापुर, अंदावा, मलावां बुजुर्ग, छतनाग, कटका, हवेलिया, झूंसी कोहना के बूथ एवं सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, झूंसी मण्डल अध्यक्ष दिलीप निषाद, सहसो मण्डल अध्यक्ष अनिल सरोज, दुर्वासाधाम मण्डल अध्यक्ष आत्माधर दुबे, बहादुरपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, राजेंद्र केसरवानी पप्पू नीमी थरिया, मनोज गुप्ता, प्रेम नारायण केसरवानी, लालू मित्तल, रवि अग्रवाल, रामबाबू केसरवानी, अमित केसरवानी, गंगापार कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी, मोहित केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story