×

Chitrakoot News: पौधरोपण महाभियान का शुरूआत, सैम बच्चों को सहजन और ग्रामीणों को मंत्री ने बांटे फलदार पौधे

Chitrakoot News: पौधरोपण महाभियान में मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के मटदर वन ब्लाक में पौधरोपण प्रभारी मंत्री राकेश सचान, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी, सदर विधायक अनिल प्रधान, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने महर्षि वाल्मीकि आयुष वन में विधिवत पूजन अर्चन कर पौधरोपण किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 22 July 2023 3:34 PM GMT
Chitrakoot News: पौधरोपण महाभियान का शुरूआत, सैम बच्चों को सहजन और ग्रामीणों को मंत्री ने बांटे फलदार पौधे
X

Chitrakoot News: पौधरोपण महाभियान में मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के मटदर वन ब्लाक में पौधरोपण प्रभारी मंत्री राकेश सचान, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी, सदर विधायक अनिल प्रधान, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने महर्षि वाल्मीकि आयुष वन में विधिवत पूजन अर्चन कर पौधरोपण किया। इसके बाद अमृत सरोवर में भी पौध रोपे गए। मंत्री ने कहा कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री ने इसी स्थल पर पौधरोपण की शुरुआत की किया था। पूरे प्रदेश में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बिना जन सहभागिता के सफल नहीं हो सकता। जिले में 72 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। सभी विभाग मिलकर पौधरोपण कराकर उनकी सुरक्षा भी कराएं।

बांदा कमिश्नर को पौधारोपण के लिए जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रधान से कहा कि जहां पर पेड़ लगाए जा रहे हैं, उसमें गांव के नव युवकों को जिम्मेदारी दें। उन्होंने लोगों को एक पेड़ लगाएंगे, उसको बचाएंगे यह हमारा संकल्प है की शपथ दिलाई। सांसद ने मुख्यमंत्री के पौधरोपण के पौधे आज जीवित होकर हरे भरे हैं। मानिकपुर विधायक ने कहा कि सबसे अधिक वन में वह पेड़ लगाए जाएं, जिनमें पानी की जरूरत कम पड़ती हो। किसानों को मिलेट्स के बीज, सैम बच्चों को सहजन के पौधे, विद्यालय के बच्चों व ग्रामीणों को फलदार पौधे दिए गए। इसके अलावा बाल विकास विभाग से आयोजित गोद भराई व अन्नप्राशन कराकर मंत्री ने विभिन्न विभागों की लगी विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण कर हरियाली का दिया संदेश
न्यायालय परिसर में जिला जज विष्णु कुमार शर्मा की अगुवाई में न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पौधरोपण के महत्व को समझाया। इस दौरान एडीजे प्रथम रवीन्द्र श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी दीपनारायण तिवारी, एडीजे नीरज श्रीवास्तव चतुर्थ, एडीजे फर्रुख इनाम सिद्दीकी, एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट संजय कुमार, एडीजे सुशील कुमार वर्मा, सूर्यकांतधर दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विदुषी मेहा, सिविल जज सीडि अंजलिका प्रियदर्शिनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम संघमित्रा आदि मौजूद रहे।

पालिका ने लगवाए 12 हजार पौधे

ईओ लालजी यादव की अगुवाई में नगर पालिका ने 12 हजार पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपित किए है। सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि राणन तालाब सोनेपुर, श्मसान घाट, सुंदर घाट, खोही तालाब, कान्हा गौशाला, मरजादपुर एमआरएफ सेंटर, काशीराम कालोनी एसडीएम व पार्क, धुस मैदान पार्क, गोल तालाब, बेड़ी पुलिया से रामघाट मार्ग, चौराहा कलेक्ट्रेट मार्ग पर पौधे लगाए गए है। इस दौरान पालिका राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र राम, कर्मोत्तम सिंह, सुभाष गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, रवि, ज्ञानेंद्र, कौशल, शिवा कुमार, लवकुश, दीपक, बसंत यादव, संजय यादव, अशरफ खान, आमिर खान, धीरेन्द्र, अंकित जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सदर विधायक ने स्टेडियम में किया पौधरोपण

सदर विधायक अनिल प्रधान ने स्टेडियम में पौधरोपण किया। कहा कि हरियाली जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आसपास का वातावरण शुद्ध होने पर जीवन बेहतर होगा। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि हर खिलाडी अपने घर में एक पौधे का रोपण अवश्य करें। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय, अंगद सिंह यादव, फिरोज अंसारी, श्याम सुंदर यादव, अख्तर हुसैन, सिद्धार्थ निगम आदि मौजूद रहे।

विधायक ने वन प्लाटेंशन में किया पौधरोपण

क्षेत्रीय विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने पौधरोपण कर कहा कि सीएम के आवाहन पर प्रदेश में 35 करोड पौधों का रोपण हो रहा है। रेंजर राणा प्रताप ने कहा कि पर्यावरण को लेकर पौधरोपण महाभियान में सब मिलकर सहभागी बने। क्योकि पौधरोपण कार्य महान है। एक पेड 10 पुत्र समान जैसे है। जिस तरह से बच्चो की परवरिश करते है। उसी तरह पौधे को रोपित करके भरण-पोषण व देखरेख करनी चाहिए।

विस्तारित क्षेत्र में तीन हजार पौधों का रोपण

कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान, सचिव, लेखपालों के जरिए पौधरोपण कराया गया। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र मे तीन हजार पौधे एसडीएम प्रमोद झा, सीओ निष्ठा उपाध्याय व नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने रोपित कराए। थाना परिसर में 51 पौधों का रोपण हुआ। एसडीएम ने कहा कि शुद्ध वायु, जलवायु, पर्यावरण को शुद्ध बनाने में पेडों की अहम भूमिका होती है। सीओ ने कहा कि मानव जीवन में हर व्यक्ति को एक पौधे का रोपण करना अति जरूरी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विस्तारित क्षेत्रों समेत तुलसी स्मारक में साफ सफाई कराकर पौधरोपण कराया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा, ईओ बीएन कुशवाहा, शंकर दयाल जायसवाल, मंगल पांडेय, ऊदल प्रसाद, मनोज द्विवेदी, सतीश मिश्रा, राजेश पंसारी, रामकल्याण, लेखपाल कपिल मुनि पांडेय, मुकेश शुक्ला, विनोद पांडेय, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

Sunil Shukla (Chitrakoot)

Sunil Shukla (Chitrakoot)

Next Story