×

किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म: दो महीने तक की दरिंदगी, कर दिया ऐसा हाल

उत्तर प्रदेश में एक किशोरी का रेप कर जबरन उससे दो महीने तक वेश्यावृत्ति कराई गई। लड़की को बंधक बनाकर पहले रेप किया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

Shivani
Published on: 23 Aug 2020 2:05 PM GMT
किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म: दो महीने तक की दरिंदगी, कर दिया ऐसा हाल
X
mirzapur Teenage Girl gangraped in ramnagar case filled

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में एक किशोरी का रेप कर जबरन उससे दो महीने तक वेश्यावृत्ति कराई गई। लड़की को बंधक बनाकर पहले रेप किया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित लड़की ने दो बार बलात्कारियों के चंगुल से भागने की कोशिश भी की।

मिर्जापुर से गुमशुदा किशोरी रामनगर पुलिस को मिली

मामला मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र की एक गुमशुदा लड़की का है, जो बीते शनिवार किशोरी रामनगर चौराहे पर खड़ी पुलिस को हताहत हालत में मिली। किशोरी ने पुलिस ने मदद मांगी। उसकी हालत देख पुलिस समझ गयी कि किशोरी किसी बड़ी मुसीबत में हैं। पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूरा माजरा जाना। किशोरी ने जो बताया उसे जान पुलिस भी दंग रह गयी।

दर्जनों लोगों ने किशोरी से दो महीने तक किया दुष्कर्म

पता चला कि जून में पीड़ित किशोरी को एक महीना बहला फुसला कर अपने साथ रामनगर ले आई थी। गुमशुदगी पर किशोरी के चाचा ने चुनार थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दो महीने बाद वहीं लड़की पुलिस के पास खुद पहुँच गयी।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस का नया अध्यक्ष: इनमे से होगा एक नाम, जल्द पार्टी कर रही ऐलान

आरोपियों के चंगुल से भाग किशोरी पहुँची पुलिस के पास

किशोरी ने बताया कि जिस महिला के साथ गयी थी, उसने रामनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका से मुलाक़ात कराई और काम दिलाने की बात कही। लड़की को गोलाघाट क्षेत्र में किराए पर मकान में रखा गया। लड़की से कुछ दिन तक ब्यूटी पार्लर में काम कराया गया।

पुलिस ने 3 महिलाओं और 7 पुरुषो के खिलाफ दर्ज किया केस

इस दौरान लड़की की मुलाकात एक युवक से कराई गयी। किशोरी का आरोप है कि युवक ने बहला फुसलाकर उसका रेप किया। बाद में उसे नशे की दवाएं देकर लगभग एक माह तक दर्जनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कराया। जबरन उससे वेश्यावृत्ति कराई गयी। इस दौरान उसे भागने की भी कोशिश की। पहली बार किशोरी जब नशे की हालत में भाग कर सड़क पर आ गई तो आरोपियों ने बीमार बताकर उसे दोबारा कैद कर दिया। इसके बाद दूसरी बार वह शनिवार को भागने में सफल रहे और चौराहे पर खड़ी पुलिस के पास पहुंच गयी।

ये भी पढ़ेंः सोनू सूद ने फिर दिल जीता, सचिन-विराट के बैट बनाने वाले करीगर की करेंगे मदद

किशोरी का मेडिकल कराकर किया परिवार के सुपुर्द

रामनगर पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद चुनार पुलिस को सूचित किया और उसके परिजनों को बुलाकर लड़की सौप दी। वहीं किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान में रामनगर के एक दर्जन लोगों के नाम दर्ज बताए हैं। जिनमें नगर के जमीन कारोबारी, व्यापारी व नेता शामिल हैं। किशोरी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं के नाम भी दर्ज कराए हैं।

चुनाव पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो सब भाग चुके थे। हालंकि सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story