×

कांग्रेस का नया अध्यक्ष: इनमे से होगा एक नाम, जल्द पार्टी कर रही ऐलान

कांग्रेस पार्टी में काफी लंबे वक्त से पूर्ण कालिक अध्यक्ष की मांग के चलते पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। ऐसे में अब सोनिया गांधी के पद से हटने के बाद कांग्रेस पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नया अध्यक्ष के चुनने की है।

Newstrack
Published on: 23 Aug 2020 1:24 PM GMT
कांग्रेस का नया अध्यक्ष: इनमे से होगा एक नाम, जल्द पार्टी कर रही ऐलान
X
sonia gandhi response to kapil sibal shashi tharoor letter on congress president

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में काफी लंबे वक्त से पूर्ण कालिक अध्यक्ष की मांग के चलते पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। ऐसे में अब सोनिया गांधी के पद से हटने के बाद कांग्रेस पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नया अध्यक्ष के चुनने की है। दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले भी ये कह चुके हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष परिवार से अलग हटकर कोई और बनें। इन हालातों में ऐसा माना जा रहा है कि इस बार गांधी परिवार से पार्टी का अध्यक्ष नहीं चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें... भूकंप से कांपा महाराष्ट्र: घरों से भागे सहमे लोग, जोरदार झटकों ने हिला दिया

आखिर कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष?

तो अब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को लेकर सवाल उठता है कि अब कांग्रेस की कमान कौन संभालेगा? आखिर कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पास दो विकल्प हैं। एक तो ये कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य किसी एक नाम को चुन लें या फिर संगठन का चुनाव किया जाए। इस समय पार्टी में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जो कांग्रेस की सेवा कर सकें।

Congress party

वहीं दूसरी तरफ उत्तर से लेकर दक्षिण तक कांग्रेस के नेताओं को देखा जाए तो पार्टी को कोई कमी नहीं है। क्योंकि यहां कई ऐसे चेहरे हैं जो पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। इस समय पार्टी के पास वर्तमान में 4 मुख्यमंत्री हैं- कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और वी नारायणसामी।

ये भी पढ़ें...आलू से लाखों मौत: 10 लाख लोगों की ले चुका है जान, आज चुका रहें अपना फर्ज

कांग्रेस की जिम्मेदारी सौपीं किनके हाथों

कांग्रेस पार्टी में ग़ुलाम नबी आज़ाद, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, मिलिंद देवड़ा, शशि थरूर, मनीष तिवारी जैसे अनुभवी नेता भी हैं, जिनकों कांग्रेस की जिम्मेदारी सौपीं जा सकती है।

Congress leaders

लेकिन पार्टी के अध्यक्ष का आखिरी फैसला क्या होगा और किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा, इस पर सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। तभी इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष का फैसला किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...भारत से कांपा चीन: LAC पर सेना ने दिया करारा जवाब, दुश्मन देश की हालत खराब

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story