×

Mirzapur News: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

Mirzapur News: जनपद की ड्रमंडगंज पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक करोड़ के अवैध गांजे के साथ ट्रक और कार भी बरामद की गई है।

Brijendra Dubey
Published on: 27 Jun 2023 12:51 PM GMT
Mirzapur News: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद
X
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद: Photo- Newstrack

Mirzapur News: जनपद की ड्रमंडगंज पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक करोड़ के अवैध गांजे के साथ ट्रक और कार भी बरामद की गई है। गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा ट्रक में विशेष केबिन बनाकर रखकर प्रयागराज ले जा रहे थे। जिसे प्रयागराज से आसपास के जनपदों में सप्लाई करने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर ड्रमंडगंज की पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया है।

सावन के महीने में बढ़ जाती है गांजे की सप्लाई!

पुलिस की ओर से कयास लगाया जा रहा है कि सावन के महीने में गांजे की सप्लाई बढ़ जाती है। कांवड़ यात्रा में गांजा तस्कर सप्लाई करने के फिराक में थे। मगर, पुलिस ने इन गांजा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पकड़े गए आरोपियों में आशीष कुमार पांडेय, संदीप कुमार सिंह प्रयागराज जनपद के रहने वाले हैं। जबकि कोमल प्रसाद और जगन्नाथ मार्वी जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

उड़ीसा से करते थे गांजे की तस्करी

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि गांजा तस्कर उड़ीसा से लाकर प्रयागराज जनपद से अन्य जनपदों में सप्लाई किया करते थे। ट्रक में एक विशेष प्रकार का बॉक्स में छुपाकर ला रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा गया है। शातिर गांजा तस्कर आगे-आगे कार लेकर चलते थे, ताकि कोई पुलिस चेकिंग कर रही हो तो गांजा वाली गाड़ी को रोक दिया जाए। रेकी करने के बाद प्रयागराज तक पहुंचाने का मकसद था। मगर, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है, इन सभी को जेल भेजा जा रहा है। इनके और साथियों की तलाश की जा रही है। ड्रमंडगंज पुलिस के मुताबिक इन चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के पास से बरामद किए गए माल की कीमत करीब एक करोड़ आंकी जा रही है।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story