×

पेट्रोलपंप पर बदमाश ने लहराया असलहा, आगे जो हुआ वो हैरान करने वाला है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की कानून व्यवस्था अब भगवान भरोसे दिख रही है। अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। तभी तो 24 घंटे में शहर में दूसरी वारदात हुई।

Aditya Mishra
Published on: 26 Oct 2019 12:59 PM GMT
पेट्रोलपंप पर बदमाश ने लहराया असलहा, आगे जो हुआ वो हैरान करने वाला है...
X

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की कानून व्यवस्था अब भगवान भरोसे दिख रही है। अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। तभी तो 24 घंटे में शहर में दूसरी वारदात हुई।

शिवपुर इलाके में तेल भरवाने को लेकर बाइक सवार बदमाश ने पेट्रोल पम्प कर्मी की पिटाई कर दी। इसके बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले।

ये भी पढ़ें...एके 47 के साथ मिले बदमाश, बड़ी साजिश को देने जा रहे थे अंजाम

पेट्रोलपंप पर मची अफरातफरी

शिवपुर स्थित बसही इलाके में शनिवार को दोपहर में बाइक सवार एक शख्स पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान किसी बात पर बाइक सवार भड़क गया।

पेट्रोल भर रहे कर्मचारी को गाली देते हुए वह मारने के लिए दौड़ पड़ा। इसके बाद पेट्रोल पंप पर अफ़रातफ़री मच गई। बाइक सवार, कर्मचारी की पिटाई कर रहा था। बीच बचाव करने कुछ अन्य कर्मचारी पहुंचे तो बाइक सवार ने असलहा निकाल लिया।

ये भी पढ़ें...सावधान! ऐसे हो रही है घरों में डकैती, बदमाशों ने अपनाया ये नया तरीका

वायरल हो रहा है वीडियो

मारपीट और गुंडई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह से बाइक सवार मारपीट और गुंडई कर रहा है, उससे शहर कु कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले में बाइक सवार की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि वाराणसी में इन दिनों क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

धनतेरस की शाम लुटेरों ने सराफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी थी।

ये भी पढ़ें...जब अक्षरधाम मंदिर के पास बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जानें हुआ क्या

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story