×

शादी के बाद जाएगी अदिति सिंह की विधायकी! जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह की अभी कुछ समय पहले ही पंजाब के नवांशहर से विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लिए थे।

Roshni Khan
Published on: 27 Nov 2019 6:19 AM GMT
शादी के बाद जाएगी अदिति सिंह की विधायकी! जानें क्या है वजह
X

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह की अभी कुछ समय पहले ही पंजाब के नवांशहर से विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। विधानसभा में विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने यूपी सदस्य दल परिवर्तन की निर्भरता नियमावली 1987 के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मिल कर विधायक अदिति सिंह के सदस्यता समाप्त करने के लिए पत्र सौंपा। आपको बता दें कि अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी के व्हिप के खिलाफ 2 अक्टूबर को हुए 36 घंटे के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था, जिसकी वजह से कांग्रेस इन पर एक्शन की तैयारी में है।

ये भी देखें:मीट प्रेमियों को झटका! जाने क्यों कोर्ट ने इस राज्य को कहा-शाकाहारी घोषित करो

कांग्रेस पार्टी ने इस सत्र का बहिष्कार किया था। कांग्रेस ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था। अब कांग्रेस पार्टी ने उनकी सदस्यता समाप्ति के लिए यह कदम उठाया है।

ये भी देखें:ये सनी ही हैं! देख कर चौंक जाएंगे आप भी, 1 दिन में मिले लाखों लाइक्स

कुछ समय पहले ही अदिति सिंह पर रायबरेली टोल प्लाजा पर हमला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने योगी सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी थी। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस ने उनका बहिष्कार किया था लेकिन अदिति सिंह ने हिस्सा लिया था। इसी वजह से कांग्रेस ने अदिति सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story