×

विधायक की बेटी साक्षी का पति अजितेश गिरफ्तार, सपा नेता के साथ मिलकर कर रहा था ये कांड

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दीपांशु अपनी बाइक से मेडिकल से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। इस बीच धीमी गति से जा रही एक्सयूवी गाड़ी को उसने ओवरटेक किया।

Aradhya Tripathi
Published on: 30 May 2020 5:57 AM GMT
विधायक की बेटी साक्षी का पति अजितेश गिरफ्तार, सपा नेता के साथ मिलकर कर रहा था ये कांड
X

बरेली: बरेली में एक बार फिर चर्चा में रही विधायक की बेटी साक्षी का पति अजितेश अपनी हरकतों के चलते चर्चा में है। दरसल साक्षी के पति अजितेश और उसके सपा नेता मित्र वैभव गंगवार ने एक युवक को कार ओवरटेक करने के चलते एक युवक को बेरहमी से पीटा बाद में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर अजितेश और वैभव को गिरफ्तार कर लिया।

युवक के साथ की मारपीट

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दीपांशु अपनी बाइक से मेडिकल से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। इस बीच धीमी गति से जा रही एक्सयूवी गाड़ी को उसने ओवरटेक किया। तो इतनी में एक्सयूबी पर सवार अजितेश और वैभव गंगवार ने उसको रोक कर उसके साथ गाली गलौच की और और थोड़ी देर में मारपीट पर उतर आए। अजितेश उस समय शराब के नशे में था।

ये भी पढ़ें- इन शहरों में रहेगा लॉकडाउन 5.0! 70 दिन बाद मिलेगी इतनी छूट, हटेंगी ये पाबंदियां

अजितेश और वैभव द्वारा दीपांशु की पिटाई करने से उसके शरीर पर गंभीर चोट आईं। लेकिन इसी बीच किसी ने बीचोबीच सड़क हो रही अजितेश की इस गुंडई को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में अजितेश सरेआम गाली गलौच करता दिखाई दे रहा है। प्रेम नगर पुलिस ने शिकायत कर्ता की तहरीर पर दबंगियत करने वाले दो लोगो को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा

पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब अजितेश अपने आप को बेकसूर बता रहा है। जबकि वीडियो में उसकी गुंडागर्दी साफ़ दिखाई दे रही है। जो पूरी कहानी की दास्तान को अच्छे से बयां कर रही है। अजितेश की गुंडई का यह कोई पहला मामला नही है। विधायक की बेटी से प्रेम विवाह करने के बाद कोर्ट से उसको प्रोटेक्शन भी मिला है। पुलिस ने अजितेश पर लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- इरफान के निधन के बाद अब पत्नी ने कही ऐसी बात, आंख में आ जाएंगे आंसू

अजितेश वही है जो कुछ दिन पहले बिथरी चैन पुर विधायक की पुत्री के साथ घर से भाग कर शादी की थी। जिसके बाद अजितेश मीडिया की सुर्खियों में आ गया था। अजितेश पूरे मामले के पीछे विधायक का हाथ होने की बात कहकर एक बार फिर पूरा ठीकरा विधायक पर फोड़कर बच कर बाहर निकलना चाहता है।

भीम मनोहर

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story