×

बीकापुर से विधायक शोभा सिंहः समाज सेवा करना पसंदीदा काम

शोभा सिंह कहती हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए राजकीय नलकूप व हैंडपंपों का लगवाने का काम भी अनवरत जारी रहेगा। पार्टी का सदस्यता अभियान हो या चौपाल लगाना हो, पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो, इसमें अपने साथियों के साथ शिरकत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में है।

Newstrack
Published on: 23 Aug 2020 11:39 AM GMT
बीकापुर से विधायक शोभा सिंहः समाज सेवा करना पसंदीदा काम
X
बीकापुर से विधायक शोभा सिंहः समाज सेवा करना पसंदीदा काम

नाथ बख्श सिंह

अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बनी शोभा सिंह चौहान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल है। जिनका व्यवसाय कृषि है। विरासत में राजनीतिक सफर शुरू करने वाली शोभा सिंह चौहान स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे की पत्नी हैं। वैसे तो स्वर्गीय मुन्ना सिंह ने अपने जीवन काल में शोभा सिंह को सोहावल ब्लॉक का प्रमुख बनवाया था। इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के लिए जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव लड़ाया था। जिसमें वह विजई हुई थीं लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इनको सफलता नहीं मिली।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में मित्रसेन यादव यादव की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में मुन्ना सिंह स्वयं चुनाव मैदान में थे परंतु वह चुनाव जीत नहीं सके। परंतु उनकी मृत्यु के 1 वर्ष बाद वर्तमान विधानसभा का चुनाव हुआ।

उपलब्धियां

इसमें भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शोभा सिंह चौहान निर्वाचित हुई हैं। वह क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर दिखाई पड़ती हैं। स्वर्गीय मुन्ना सिंह जीवन पर्यंत लोक दल में राजनीति करते रहे। श्रीमती चौहान की रूचि राजनीति एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में है।

बीकापुर विधायक शोभा सिंह ने अब तक के अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। जिसमें स्वर्गीय मुन्ना सिंह द्वारा सिंचाई मंत्री रहते हुए 100 मीटर लंबी नहर की पटरियों का पक्का निर्माण कराया था।

बीकापुर से विधायक शोभा सिंहः समाज सेवा करना पसंदीदा काम

परंतु वह चलने लायक नहीं थीं उस शारदा सहायक नहर की 100 मीटर की पटरी को मुख्यमंत्री के सहयोग से फिर से पेंटिंग करवा कर आवागमन योग्य बनाया गया। इकत्तीस नई सड़कों का निर्माण चल रहा है।

इसे भी पढ़ें -मेरठ हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीकः मंत्र मानव सेवा ही परम सेवा

46.32 किलो मीटर सड़कों का नवीनीकरण 1375.67 लाख रुपयों से कराया गया है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अब तक सैकड़ों गम्भीर बीमारी के पीड़ितों को मदद दिलायी जा चुकी है। जिसमें प्रमुख रुप से हृदय रोग किडनी न्यूरो ब्रेन ट्यूमर से संबंधित मरीजों का इलाज करा कर उन्हें स्वस्थ बनाया जा चुका है।

जनसेवा में दिन रात

शोभा सिंह जनसेवा की भावना को लेकर दिन रात लखनऊ से लेकर क्षेत्र में बनी रहती हैं इनके प्रयास से कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन की घोषणा में गरीबों की मदद राहत की व्यवस्था करना इनकी सेवा भाव की तरफ इंगित करता है।

इनके द्वारा बीकापुर नगर पंचायत में 10 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है जिस पर शीघ्र कार्य शुरू होने वाला है।

श्रीमती चौहान का प्रयास है 2022 तक कोई भी ऐसा गांव ना हो जो सड़क से ना जुड़ा हो यानी जरूर जुड़ जाए। सोहावल चौराहे से लेकर सरजू नदी पर पुल का निर्माण कर गोंडा की तरफ आवागमन प्रारंभ कराया जा चुका है।

बीकापुर से विधायक शोभा सिंहः समाज सेवा करना पसंदीदा काम

विधायक बीकापुर कमाना है की मैं अपने पति स्वर्गीय मुन्ना सिंह के रास्ते पर आगे बढ़कर समाज की सेवा करना ही मेरा प्रमुख उद्देश्य है। उन्होने कहा कि 85 हैडपंप 200 ट्रांसफार्मर लगवाने साथ 10किलो मीटर रौनाही बंधा का मरम्मत कार्य पूरा होने वाला है।

इसे भी पढ़ें -पनियरा से विधायक ज्ञानेंद्र सिंहः सियासी हवा देखकर बदलने लगती है ब्यूरोक्रेसी

334 मजरों का विद्युतीकरण कर 7022 नये कनेक्शन दिलाये गये हैं। जो कार्य अनवरत जारी भी है। श्रीमती शोभा सिंह के ओ.बी.सी बैंक, कारपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ़ बरौदा और केनरा बैंक में खाते हैं।

अचल संपत्ति के रूप में शोभा सिंह चौहान के नाम पर 40,00,000 रूपये की गैर कृषि भूमि है व 1200 वर्ग फीट की शोभा सिंह चौहान के नाम पर आवासीय भूमि है, जिसका मूल्य 53,00,000 है।

पंसदीदा काम

विधायक बीकापुर शोभा सिंह चौहान द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अयोध्या द्वारा प्रदत्त ट्राई साइकिल का वितरण, गरीबों में राशन वितरण, क्षेत्र में क्रिकेट खेल के उद्घाटन के मौके पर जाना, बच्चों का उत्साहवर्धन करना सरकार द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन पर पहुंचकर सब को आशीर्वाद देना आदि काम करना आम बात है।

बीकापुर से विधायक शोभा सिंहः समाज सेवा करना पसंदीदा काम

इनके लिए क्षेत्र के लोगों के लिए सख्त तेवर भी अख्तियार करना प्रमुख है जिसमें दरोगा को लाइन हाजिर करना या अन्य कर्मचारियों को के प्रति जनता के प्रति सजग रहने का इनका काम प्रमुख रूप से है।

वह कहती हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए राजकीय नलकूप व हैंडपंपों का लगवाने का काम भी अनवरत जारी रहेगा। पार्टी का सदस्यता अभियान हो या चौपाल लगाना हो, पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो, इसमें अपने साथियों के साथ शिरकत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में है।

इसे भी पढ़ें -रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

फिलहाल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके पुत्र डॉ अमित सिंह चौहान हर कदम पर साथ रहते हुए पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। अधिकारियों के क्रियाकलाप दलबदल चुनाव खर्च जैसे सवालों को टालते हुए विकास का मुद्दा ही प्रमुख रहा। स्वर्गीय मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर मरीजों को फल वितरण करना वृक्षारोपण करना जैसे कार्यक्रम कर समाज सेवा जैसे कार्यों को प्राथमिकता देती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story