×

रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

विधायक कहते हैं कि क्षेत्र में बीमार व्यक्ति को दवा उपलब्ध कराना चिकित्सालय पहुंचकर उसकी देखरेख करना जैसे उनकी रुटीन दिनचर्या का हिस्सा हैं। इसीलिए क्षेत्र के विकास के लिए और क्षेत्र की जनता के लिए सर्व सुलभ विधायक के रुप में जाने पहचाने जाते हैं फिलहाल जनता के बीच रह कर सेवा भाव की भावना से काम करते हैं।

Newstrack
Published on: 23 Aug 2020 11:03 AM GMT
रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज
X

नाथ बख्श सिंह

अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। श्री यादव ने अपना राजनैतिक सफर कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव के साथ शुरू किया था। जिला परिषद सदस्य के रूप में पहला चुनाव लड़ कर जनप्रतिनिधि बने। समाज सेवा के कार्य किये। वर्तमान समय में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति हैं।

विधायके रामचंद्र यादव बताते हैं कि 1988 में फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे मित्रसेन यादव के निर्वाचन के बाद मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव हुआ जिसमें उनको विधानसभा का उम्मीदवार बनाया गया।

मित्रसेन से अलगाव

वह पहली बार विधायक बने। श्री यादव बताते हैं कि मित्रसेन से वैचारिक मतभेद के चलते अलग हो गए और समाजवादी पार्टी से 2004 में उसी विधानसभा से पुनः विधायक बने। इस बीच मित्रसेन के साथ बसपा में भी कुछ दिन काम किया।

वह बताते हैं कि 2012 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से चुनाव जीतकर फैजाबाद जिले में भाजपा का परचम फहराया क्योंकि अयोध्या जैसी परंपरागत सीट भाजपा इससे पूर्व के चुनाव में हार चुकी थी।

रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

रामचंद्र यादव बताते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पुनः उम्मीदवार बनाया जनता के आशीर्वाद से वह चुनाव जीत कर वर्तमान विधानसभा के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें औरैया सदर विधायक रमेश दिवाकरः न्याय नहीं मिला तो आ गए राजनीति में

इस चुनाव में जनता का भरपूर स्नेह मिला और उन्हें 90311 मत प्राप्त हुए थे जबकि द्वितीय स्थान पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 59052 वोट मिले।

श्री यादव बताते हैं कि उनका व्यवसाय मुख्य रूप से कृषि है। शिक्षा स्नातक तक है। अभिरुचि समाज सेवा में प्रमुख रूप से है। वह जन कल्याण शिक्षा शिक्षा प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं।

सहजता से उपलब्ध

वह बताते हैं कि अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए वह सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करते हैं दूसरे जनता को बहुत आसानी से उपलब्ध रहते हैं।

विधायक कहते हैंकि वह जनता की भावनाओं का कद्र करते हैं। इसी लिए जनसामान्य में हमेशा बने रहते हैं यही उनकी खास उपलब्धि है। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारियों, मंत्रियों के साथ मिल बैठकर प्रोजेक्ट बनाकर क्षेत्र के विकास को साकार करते हैं।

रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

भारतीय जनता पार्टी से विधायक राम चंद्र यादव का बैंक ऑफ़ बड़ौदा, कोऑपरेटिव बैंक, इलाहाबाद बैंक, ग्रामीण बैंक, एस.बी.आई, एच.डी.एफ.सी, बैंक ऑफ़ इंडिया मैं खाता है। इनके पास तीन कारें हैं, जिनकी कुल कीमत पचास लाख में एक कम 49 लाख है। इसके अलावा कुल 80 हजार रुपए के स्वर्ण आभूषण हैं।

इसे भी पढ़ें शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई: राजनीति में न आते, तो सेना में देश सेवा करते

अचल संपत्ति के रूप में राम चंद्र यादव के नाम घतौली ग्राम में कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 16,70,000 रुपए है। साथ ही उनके पास खरगपुर ग्राम में 232.048 वर्ग फीट की गैर कृषि भूमि है, जिसकी कुल कीमत 25लाख रुपये है।

बन रही है डाक्यूमेंट्री

वह बताते हैं कि उनके राजनीतिक व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक डॉक्यूमेन्टरी फिल्म वीर आदित्य फिल्मस एंटरटेंमेंट के निर्माता व निर्देशक प्रीत प्रकाश शर्मा द्वारा बनाई जा रही है।

रामचंद्र यादव बताते हैं की भाजपा सरकार ने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला है। सबका साथ सबका विकास करते हुए भाजपा हर वर्ग का विश्वास जीतने में कामयाब हुई है।

रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

वह कहते हैं कि योगी व मोदी सरकार ने गांव के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। गांव गरीब खलिहान की तरक्की के रास्ते खुले है। अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। हम सब गौरवान्त्रित है कि ये अयोध्यावासी है। अयोध्या की परिधि के 84 कोसी मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों का विकास होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें मेरठ हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीकः मंत्र मानव सेवा ही परम सेवा

श्री यादव का कहना है सरकार गांव खेत खलिहान के विकास पर काम कर रही है। किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण शौचालय जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।

क्षेत्र में घूमना समस्याओं को जानना

अपने क्षेत्र में विकास की योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करना और क्षेत्र में घूमकर समस्याओं को जानना ही उनकी पहली प्राथमिकता है!

विधायक कहते हैं कि क्षेत्र में बीमार व्यक्ति को दवा उपलब्ध कराना चिकित्सालय पहुंचकर उसकी देखरेख करना जैसे उनकी रुटीन दिनचर्या का हिस्सा हैं। इसीलिए क्षेत्र के विकास के लिए और क्षेत्र की जनता के लिए सर्व सुलभ विधायक के रुप में जाने पहचाने जाते हैं फिलहाल जनता के बीच रह कर सेवा भाव की भावना से काम करते हैं।

रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

राजनीति में अपराधियों की घुसपैठ के सवाल पर उन्होंने कहा आने वाले दिनों में कानून ऐसा बन रहा है की राजनीति में अपराधी नहीं आ पाएंगे, जो आज के समाज के लिए बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें पनियरा से विधायक ज्ञानेंद्र सिंहः सियासी हवा देखकर बदलने लगती है ब्यूरोक्रेसी

एक अन्य सवाल कि चुनाव बड़ा महंगा होता जा रहा है उन्होंने कहा कि यह बात सही है। वर्तमान समय में ग्राम प्रधान से लेकर लोकसभा तक के चुनाव बड़े महंगे होते चले जा रहे हैं। जिस पर निर्वाचन आयोग ने खर्च सीमा का निर्धारण किया तो है। परंतु लुक छुप कर उससे ज्यादा खर्च हो रहे हैं जिस पर भी अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है!

जनता से जुड़ाव

आम जनमानस की जन समस्याओं को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक पारी शुरू करने वाले रामचंद्र यादव आज भी उसी भावनाओं से ओतप्रोत होकर आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण के लिए अग्रसर रहते हैं यही नहीं वह दूसरे दलों के भी लोगों को मान सम्मान देकर सामाजिक ताना-बाना बनाने का प्रयास करते हैं।

रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

त्योहारों श्री यादव सामाजिक रुप से बैठकर मनाते हैं, अभी रक्षाबंधन के त्योहार भी उन्होंने गौरव पूर्ण रूप से मनाने का प्रयास किया। सामाजिक रुप से इलाके में आगजनी लूटपाट दैवी आपदा जैसी घटनाओं पर भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति की मदद करना भी इनकी कार्यप्रणाली है। अभी कोरोना जैसी महामारी में तमाम प्रवासी मजदूरों के आगमन पर उनको लाना क्षेत्र में बैठाना उनकी सेवा करना दवा आदि की व्यवस्था कर रहे थे।

Newstrack

Newstrack

Next Story