×

महिला ने थानाध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है, लेकिन पुलिस सरकार के कार्यों पर पानी फेरती हुई दिखाई दे रही है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो जनता की रक्षा कौन करेगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि थानाध्यक्ष पर महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 March 2020 3:43 PM GMT
महिला ने थानाध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानिए पूरा मामला
X

जौनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है, लेकिन पुलिस सरकार के कार्यों पर पानी फेरती हुई दिखाई दे रही है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो जनता की रक्षा कौन करेगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि थानाध्यक्ष पर महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक महिला ने थानाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिले के थाना बक्शा पुलिस के करतूतों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला ने पुलिस पर अपनी पिटायी एवं थानेदार द्वारा खुद के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तो वहीं इस मामले पर अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…दिल्ली हिंसा: IB कर्मचारी अंकित की हत्या में एक और गिरफ्तारी, आरोपी के हैं ये 5 नाम

वीडियो में जनपद के नौपेड़वा थाना क्षेत्र बक्शा बाजार के पास की रहने वाली महिला ने सीधे थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि थाने के अंदर अपने कमरे में मेरा कपड़ा फाड़ दिया और मेरे साथ छेड़छाड़ की। इसके साथ ही महिला ने पुलिस कर्मियों से पिटवाने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें…जानिए शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार, सिर्फ 1 मिनट में डूब गए 6 लाख करोड़

वीडियो में महिला का आरोप है कि जमीन मकान के विवाद को लेकर 10 मार्च 2020 को सायं 4 बजे थानेदार बगैर महिला पुलिस के मुझे तथा मेरे पति को पकड़ कर थाने पर ले आये और मेरे पति को लाकप में बन्द कर दिया और मुझे अपने कमरे में ले गये वहां पर वहां पर मेरे साथ बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें…दिल्ली हिंसा: कपिल सिब्बल का हमला, कहा- दिल्ली दंगे पर क्यों चुप थे लौह पुरुष शाह

पीड़ित महिला का कहना है कि हम लोगों को थाने में ले जाकर हमारे पट्टीदार को मकान पर जबरिया कब्जा कारा दिया है। हम लोग थाने से साढ़े सात बजे शाम को छूटने के बाद घर गये तो घर पर पट्टीदार ने कब्जा किया हुआ था। उसने कहा कि घर का सभी सामान गायब था और पुलिस ने हमारा मुकदमा तक नहीं लिखा है। इस घटना पर पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story