×

ये कैसा रिश्ता: यहां दो बीवियों ने आपस में ही बांट लिए शौहर के दिन

शौहर को लेकर उसकी दो बीवियों के बीच दो साल से चल रहे विवाद की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग कर अनूठा समझौता करवाया गया है। दोनों बीवियों ने शौहर के दिन आपस में बांट लिए हैं।

Aditya Mishra
Published on: 1 Jan 2020 5:44 AM GMT
ये कैसा रिश्ता: यहां दो बीवियों ने आपस में ही बांट लिए शौहर के दिन
X

मुरादाबाद: शौहर को लेकर उसकी दो बीवियों के बीच दो साल से चल रहे विवाद की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग कर अनूठा समझौता करवाया गया है। दोनों बीवियों ने शौहर के दिन आपस में बांट लिए हैं।

अब एक दिन शौहर पहली बीवी तो दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा। खास बात यह है एक ही घर में दोनों बीवियां अलग अलग रहेंगी। दोनों बीवियों के लिए उनका शौहर राशन भी अलग से लेकर आएगा।

ऐसे हुआ धोखेबाज पति का खुलासा

नारी उत्थान केंद्र में कटघर क्षेत्र निवासी बिजलीकर्मी ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। करीब 20 साल पहले उसने दूसरा निकाह किया था। दूसरी बीवी से उसके तीन बच्चे हैं।

जब वह घर से गायब रहने लगा, तो पत्नी को शक हुआ। उसने शौहर का पीछा करना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि उसका शौहर तीसरी शादी भी कर चुका है, जिससे उसे एक बच्चा भी है।

ये भी पढ़ें...मुस्लिम महिलाओं को गैर मर्दों के साथ सोने को भेज रहा चीन, पतियों को यहां किया बंद

पुलिस के पास पहुंच गई दूसरी बीवी

तीन शादी की बात जानने के बाद दूसरी बीवी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर देकर उसके व सौतन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप था कि उसका शौहर उसे वक्त नहीं देता और बच्चों का भी ख्याल नहीं रखता है। इसके बाद मामला नारी उत्थान केंद्र पहुंचा।

फिर हुआ अनोखा फैसला

केंद्र की प्रभारी महिला दरोगा संध्या रावत ने बताया, काउंसलिंग के बाद दोनों महिला इस शर्त पर समझौते के लिए राजी हुईं कि हफ्ते में एक दिन शौहर दूसरे नंबर की बीवी, बाकी समय वह तीसरे नंबर की बीवी के साथ रहेगा। केंद्र ने यह भी कहा कि बिजलीकर्मी दोनों बीवियों का खर्च भी उठाएगा।

ये भी पढ़ें...अब पति-पत्नी के बीच तनाव नहीं, सिर्फ होगा रोमांस, जानिए कैसे?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story