TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: नगर निगम के अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक, दी आंदोलन की चेतावनी

Moradabad News: महापौर विनोद अग्रवाल ने व्यापारियों को शांत कराया और सप्ताह में दो दिन बुधबाजार क्षेत्र का निरीक्षण करके कार्य तेजी से कराने का भरोसा दिया है। व्यापारियों ने नगर निगम पर नाला निर्माण में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Sudhir Goyal
Published on: 10 Jun 2023 12:30 PM GMT
Moradabad News: नगर निगम के अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक, दी आंदोलन की चेतावनी
X
(Pic: Social Media)

Moradabad News: मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी योजना के तहत खूबसूरत बनाने के नाम पर करीब 11 महीने से उजड़े बुधबाजार के व्यापारियों की शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल ने व्यापारियों को शांत कराया और सप्ताह में दो दिन बुधबाजार क्षेत्र का निरीक्षण करके कार्य तेजी से कराने का भरोसा दिया है। व्यापारियों ने नगर निगम पर नाला निर्माण में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे बुधबाजार में महापौर विनोद अग्रवाल नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान टीम जब कांगे्रेस नेता विनोद गुंबर की शॉप पर पहुंची तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा। विनोद गुंबर ने कहा कि भाजपा समर्थक व्यापारियों के प्रतिष्ठान के सामने से निकल रहे नाले तो छोड़कर दीगर व्यापारियों की दुकानों के सामने तोड़फोड़ की जा रही है। उन्होंने कहा है कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने नाला निर्माण में पक्षपात के लगे आरोप पर अपनी बात कही तो विनोद गुंबर से उनकी नोकझोंक हो गई। विनोद ने कहा कि 11 महीने से बुधबाजार के व्यापारी खाली बैठे हैं। हालत यह है कि बैंक की किस्त भी नहीं निकल रही है। पिछले एक महीने से नाला निर्माण के नाम पर दुकानों के आगे गड्ढे कर दिए गए हैं। अब निगम टीम भाजपाइयों की दुकानों के आगे से नाला हटाकर बना रहा है। कई जगह नाले की खोदाई को तोड़ दिया गया है। व्यापारियों ने भी गुंबर का समर्थन किया। व्यापारियों का रूख देखकर नगर निगम यह जान गया है कि व्यापारी अब इस मामले पर चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद नदीम अंसारी और मोअज्जम अली भी मौके पर मौजूद रहे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story