×

एक के बाद एक हत्याओं से दहला यूपी: कई लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आपराधिक गतिविधियाँ गातार बढ़ रही हैं। एक ही दिन में कई हत्या के मामले जिले से सामने आये। कहीं धारदार हथियार से हत्या का मामला तो कहीं संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 3 March 2020 7:09 AM GMT
एक के बाद एक हत्याओं से दहला यूपी: कई लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आपराधिक गतिविधियाँ गातार बढ़ रही हैं। एक ही दिन में कई हत्या के मामले जिले से सामने आये। कहीं धारदार हथियार से हत्या का मामला तो कहीं संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी।

पहला मामला:

फिरोजाबाद में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां थाना टूंडला क्षेत्र के टूण्डली में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 74 वर्षीय वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला। लोगो ने जब बुजुर्ग को नाले में देखा, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी।

ये भी पढ़ें: यूपी में छिप कर बैठा है दिल्ली हिंसा का आरोपी शाहरुख! पुलिस को है तलाश

परिजनों ने लोगो की मदद से वृद्ध के शव को नाले से निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि वृद्ध रोक की तरह खेतों में टहलने गये थे। उनका शव नाले में खून से लथपथ मिला। शव पर किसी धारदार हथियार के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

दूसरा मामला:

वहीं एक अन्य मामले में जिले के थाना लाइनपार क्षेत्र छारबाग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसे आते जाते लोगों ने देख कर थाना पुलिस को सूचना दी। शव की जानकारी होते ही थाना पुलिस संग सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा मौके पर पहुँच गए। उन्होंने कहा कि शावक ई शिनाख्त की जा रही है। इसके प्राइवेट अंगों को भी काटा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के ट्वीट पर इन दिग्गजों का रिएक्शन, सोशल मीडिया छोड़ने पर कहा ऐसा

तीसरा मामला:

इसके अलावा खेत में सो रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। बताया गया कि थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी उमाशंकर के खेत पर आलू खुदाई का कार्य चल रहा था, जिसके चलते वह खेत पर सोने के लिए गए थे।

अगले दिन सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला। अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। किसान की हत्या किए जाने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस और जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें: निर्भया केस: खत्म हुए दोषियों के पैंतरे, अब नहीं टलेगी फांसी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story