×

नौसेना के जवान ने लगा ली फांसी, फरवरी में ही हुई थी शादी, सभी हैरान

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह एक नेवी का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी पर झूलता हुआ मिला। उसके भाई द्वारा इसकी...

Newstrack
Published on: 9 July 2020 5:12 PM GMT
नौसेना के जवान ने लगा ली फांसी, फरवरी में ही हुई थी शादी, सभी हैरान
X

औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह एक नेवी का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी पर झूलता हुआ मिला। उसके भाई द्वारा इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि नेवी के जवान को गुरुवार की सुबह ही ट्रेन पकड़ने के लिए जाना था मगर उसने जाने से पूर्व भी ऐसा कार्य कर लिया कि परिजनों के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें: मिशेल ओबामा के साथ इस खास इवेंट में शामिल होंगी प्रियंकाा, पोस्ट शेयर कर बताया

फरवरी माह में हुई थी शादी

पढ़ीन दरवाजा निवासी रामबहादुर वर्मा का पुत्र रिषभ (26) नेवी में नौकरी करता था। गुरुवार को अपने औरैया स्थित घर में ऊपर के कमरे मेंं सुबह लगभग आठ बजे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई शशांक ने बताया कि उसका भाई नेवी में नौकरी करता था। उसकी शादी 18 फरवरी 2020 को हुई थी। उसका भाई अंडमान निकोबार में तैनात था। शादी के दौरान घर आया था। जहां शादी के बाद पत्नी साक्षी के साथ वापस अंडमान चला गया। इसके उपरांत उसका अभी मार्च माह में चेन्नई स्थानांतरण हो गया। जिस पर वह 24 मार्च को ट्रांसफर लीव (स्थानांतरण की छुट्टी) पर घर आया।

ये भी पढ़ें: नोएडा प्रॉपर्टी घोटाला: सरकारी तंत्र का ऐसा खेल, सत्ता से लेकर विपक्ष तक शामिल

इसी बीच देश भर में लॉकडाउन लागू हो गया। जिससे वह चेन्नई ज्वाइन करने नहीं जा सका। बताया कि रिषभ ने जब अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने अभी चेन्नई आने से मना कर दिया था। कहा कि जब वह बताएंगे तभी आना है। परिजनों ने बताया कि लगभग 20-25 दिन पहले रिषभ अपनी पत्नी साक्षी को उसके मायके हरदा मध्य प्रदेश छोड़कर आया था।

शाम को झांसी से ट्रेन पकडऩी थी

इसी बीच दो दिन पहले ही उसके पास चेन्नई से अधिकारियों का मैसेज आया। जिसमें उसे ज्वाइन करने के लिए बुलाया गया। इस पर गुरुवार की सुबह उसे चेन्नई जाने के लिए शाम को झांसी से ट्रेन पकडऩी थी। जहां सुबह लगभग आठ बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

इस संंबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी के आने में अभी 10 से 12 घंटे लगेंगे उसके आने का इंंतजार किया जा रहा है। बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हकीकत का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: Kanpur Encounter Case: Vikas Dubey की गिरफ्तारी MP में कैसे, UP Police पर क्यों उठ रहे हैं सवाल…

सुबह फ्रेश होने के बाद लगाई फांसी से सभी सदमे में

मृतक रिषभ के भाई शशांक ने बताया कि रात में सभी लोग अच्छे से खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह भाई रिषभ उठा और ब्रश आदि करके फ्रेश हुआ। फिर उसके साथ बैठकर थोड़ी देर टीवी भी देखी। इसके बाद रिषभ ऊपर के कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया वह खुद उससे मिलने ऊपर के कमरे में पहुंचा। जहां अंदर से कुंडी बंद थी। इस पर उसने आवाज दी लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।

तभी उसने दरवाजा खटखटाया। जिस पर दरवाजे की ऊपर लगी कुंडी खुल गई। दरवाजा खुलते ही सामने रिषभ बेटशीट से फांसी के फंदे पर लटका दिखा। यह देख उसके होश उड़ गए। चीखने पर परिजन ऊपर पहुंचे। जहां सभी ने मिलकर रिषभ को फंदे से नीचे उतारा साथ ही पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट: प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

ये भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी का फैसला: इन कोर्सेज की फीस में कटौती, छात्रों को मिली रहत

Newstrack

Newstrack

Next Story