×

कान्हा पशु आश्रय स्थल के निर्माण में लापरवाही, जेई पर भड़के DM

अवैज्ञानिक ढंग से कान्हा पशु आश्रय स्थल का निर्माण करने पर जिलाधिकारी ने जेई का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Ashiki
Published on: 19 Jun 2020 5:25 PM GMT
कान्हा पशु आश्रय स्थल के निर्माण में लापरवाही, जेई पर भड़के DM
X

हमीरपुर: अवैज्ञानिक ढंग से कान्हा पशु आश्रय स्थल का निर्माण करने पर जिलाधिकारी ने जेई का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। कान्हा पशु आश्रय स्थल निर्माण से संबंधित सभी प्रकार के भुगतान पर जिलाधिकारी ने प्रतिबंध लगाया है। आज जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने नगर पंचायत सुमेरपुर द्वारा 1.54 करोड़ की लागत से निर्मित किये जा रहे कान्हा पशु आश्रय स्थल सुमेरपुर का निरीक्षण किया। मौके पर कान्हा पशु आश्रय स्थल की डिजाइन में कमियां होने, सही तकनीक से पशुओं के मल मूत्र निकासी की कोई व्यवस्था ना पाए जाने तथा अवैज्ञानिक ढंग से निर्माण करने पर जिलाधिकारी ने जेई का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने तिल की फसल का किया परीक्षण, किसानों को मिलेगा ये फायदा

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने कान्हा पशु आश्रय स्थल निर्माण से संबंधित सभी प्रकार के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने टेक्निकल टीम गठित कर इसकी जांच के निर्देश भी दिए हैं। ज्ञात हो कि पशु आश्रय स्थल में पशुओं के चरही का अवैज्ञानिक ढंग से निर्माण करने तथा पशुओं के मल, मूत्र निकासी हेतु स्लोप आदि का निर्माण न करने पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कुरारा व गोहांड के कान्हा पशु आश्रय स्थल की डिजाइन मंगाकर इसको मैच कराया जाए।

ये भी पढ़ें: कोरोना पर बड़ा एलान, संक्रमितों को अब नहीं किया जाएगा होम क्वारनटीन

उन्होंने कहा कि कान्हा पशु आश्रय स्थल के अंदर तालाब खुदवाया जाये, तालाब खुदवा कर उसके किनारे किनारे वृक्षारोपण कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। पशु आश्रय स्थल में चारागाह विकसित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूसा क्रय टेंडर के माध्यम से ही किया जाये। काफी अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी कान्हा पशु आश्रय स्थल के निर्माण का कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

ये भी पढ़ें: फिर जगी रथयात्रा निकलने की उम्मीद, पुनर्विचार याचिका में सुझाया गया यह तरीका

पशु आश्रय स्थल में अभी तक सोलर प्लांट, बायोगैस आदि का कार्य कंप्लीट की ना पाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर जिलाधिकारी में वर्मी कंपोस्ट के गड्डे आदि का भी मुआयना तथा भूसा की उपलब्धता की भी व्यवस्था देखी तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुमेरपुर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रविंद्र सिंह

ये भी पढ़ें: सुशांत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, किया इमोशनल ट्वीट

Ashiki

Ashiki

Next Story