×

न्यूजट्रैक का एग्जिट पोल हरियाणा और महाराष्ट्र में इतिहास रचेगी भाजपा

2014 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा को 122 सीटें मिली थीं और उसके सहयोगी को 63 मिली थीं। दूसरी ओर, कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं और उसके सहयोगी एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा को 31.15 प्रतिशत, शिवसेना को 19.3 प्रतिशत और कांग्रेस को 18 प्रतिशत मत मिले थे।

SK Gautam
Published on: 22 Oct 2019 12:29 PM GMT
न्यूजट्रैक का एग्जिट पोल हरियाणा और महाराष्ट्र में इतिहास रचेगी भाजपा
X

लखनऊ: हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद न्यूजट्रैक के एग्जिट पोल में दोनो राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की भारी जीत स्पष्ट दिखाई दे रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा नीति राजग गठबंधन के महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 182 से 206 के बीच काबिज होने का अनुमान है। इस गठबंधन से काफी पीछे कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को 72-98 के बीच सीटें हासिल करने की संभावना है।

राज्य के मुंबई क्षेत्र में राजग को 30-34 सीटें, कोंकण में 32-36 सीटें, मराठवाड़ा में 23-27 सीटें, उत्तरी महाराष्ट्र में 19-23 सीटें, विदर्भ में 37-41 सीटें और पश्चिमी महाराष्ट्र में 41-45 सीटें मिलने का अनुमान है।

ये भी देखें : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! यहां लागू हुआ 7वां वेतन, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में 24-28 सीटें मिलने का सर्वे के नतीजों में अनुमान

संप्रग को मुंबई क्षेत्र में 0-6 सीटें, कोंकण में 2-6 सीटें, मराठवाड़ा में 18-22 सीटें, उत्तरी महाराष्ट्र में 12-16 सीटें, विदर्भ क्षेत्र में 16-20 सीटें और पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में 24-28 सीटें मिलने का सर्वे के नतीजों में अनुमान लगाया गया है। अगर वोट शेयर के आधार पर देखें तो राजग को 47.3 प्रतिशत, संप्रग को 38.5 प्रतिशत और अन्य को 14.3 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना नजर आ रही है।

2014 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा को 122 सीटें मिली थीं और उसके सहयोगी को 63 मिली थीं। दूसरी ओर, कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं और उसके सहयोगी एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा को 31.15 प्रतिशत, शिवसेना को 19.3 प्रतिशत और कांग्रेस को 18 प्रतिशत मत मिले थे।

इसी तरह न्यूजट्रैक के सर्वे में हरियाणा में 90-सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 79-87 सीटें हासिल होने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस के केवल एक से सात सीटों के बीच सिमट जाने का अनुमान है।

ये भी देखें : ड्रीम गर्ल से शादी करने के लिए किया था धर्म परिवर्तन, ऐसे हुई धर्मेंद्र-हेमा की शादी

कांग्रेस को अहिरवाल क्षेत्र से 2 सीटें और जाटलैंड क्षेत्र से सिर्फ एक सीट मिलने की उम्मीद

सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा को अहिरवाल क्षेत्र से 25, बागोर क्षेत्र से 16, जाटलैंड क्षेत्र से 16 और कुरुक्षेत्र क्षेत्र से 26 सीटें मिलने की उम्मीद है। उधर कांग्रेस को अहिरवाल क्षेत्र से 2 सीटें और जाटलैंड क्षेत्र से सिर्फ एक सीट मिलने की उम्मीद है।

वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 47.5 प्रतिशत, कांग्रेस को 21.4 प्रतिशत, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 9.3 प्रतिशत और अन्य को 21.4 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

पिछले विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 33.2 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 47 सीटें मिली थीं, जबकि इनेलो को 24.1 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 19 सीटें और कांग्रेस को 15 सीटों के साथ 20.6 प्रतिशत वोट मिले थे।

ये भी देखें : 10 लाख की इनकम पर इतना टैक्स, यहां जानिए कितना होगा फायदा

संभावित सीटें-

महाराष्ट्र विधानसभा

कुल सीटें 288

भाजपा शिवसेना - 194

कांग्रेस एनसीपी - 86

अन्य - 8

हरियाणा विधानसभा

कुल सीटें- 90

भाजपा - 79

कांग्रेस - 7

अन्य - 4

SK Gautam

SK Gautam

Next Story