×

यूपी में भरभरा कर गिरी इमारत, खतरे में लोगों की जान, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार को सेक्टर 11 स्थित एफ 62 की इमारत भरभरा कर गिर गयी। इमारत के जमींदोज होने पर चीख पुकार मच गयी।

Shivani
Published on: 31 July 2020 2:52 PM GMT
यूपी में भरभरा कर गिरी इमारत, खतरे में लोगों की जान, रेस्क्यू जारी
X

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार को सेक्टर 11 स्थित एफ 62 की इमारत भरभरा कर गिर गयी। इमारत के जमींदोज होने पर चीख पुकार मच गयी। जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोग लोग इमारत के मलबे में दबे है। तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू में जुटी हुई है।

नोएडा की इमारत गिरी, आधार दर्जन लोग मलबे में दबे

मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। यहां आज देर शाम अचानक सेक्टर 11 के एफ ब्लॉक के 62 नंबर में इमारत गिर गयी। हादसे से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग अपने अपने घरों से निकल कर एकत्र हो गए। आनन फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें- रिया आई सबके सामने: सुशांत की मौत पर फूट-फूटकर रोई, कही ये बड़ी बात



ये भी पढ़ेंः खूनी शराब से हाहाकार: अब तक 32 लोगों की मौत, चीखों से गूंज उठा राज्य

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक मजदूर को घायल हालत में निकाला गया

बताया का रहा है कि करीब 5 लोग इमारत के मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक, इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इस हिस्से में एक परिवार रहता था। बताया जा रहा की कि ये कम्पनी आरके भारद्वाज नाम के शख्स की है।

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर के नीचेे खजाना: नींव में छिपाई जाएंगी ये चीजें, अद्भुत होगा भूमिपूजन

एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है और एक मजदूर को गंभीर हालत में निकाला गया है। उसे तत्काल अस्पताल भेज दिया गया और अन्य का रेस्क्यू जारी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story