×

अब हर हफ्ते लॉकडाउन! हो सकता है बड़ा एलान, संक्रमण को रोकने का नया प्लान

शुक्रवार देर शाम शासन की तरफ से जो आदेश जारी किए गए हैं उसके मुताबिक जरूरी सेवाओं को छोड़कर ट्रायल लॉकडाउन में सभी वस्तुओं पर पाबंदी रहेगी।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 1:50 PM GMT
अब हर हफ्ते लॉकडाउन! हो सकता है बड़ा एलान, संक्रमण को रोकने का नया प्लान
X

नोएडा: अगर पहले लॉकडाउन का ट्रायल सफल हुआ तो अगले तीन महीने तक नोएडा में हर सप्ताह शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। इस ट्रायल के पूरा होने के 24 घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा और गाजियाबाद के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ नोएडा में बैठक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों कि मानें तो सीएम योगी नोएडा में बढ़ते आंकड़ों को लेकर काफी गंभीर हैं और संक्रमण रोकने के लिए अधिकारियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की हीदायत दे रहे हैं।

अगर सफल रहा ट्रॉयल लॉकडाउन तो आगे भी ऐसे ही रहेगा ज़ारी

गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम शासन की तरफ से जो आदेश जारी किए गए हैं उसके मुताबिक जरूरी सेवाओं को छोड़कर ट्रायल लॉकडाउन में सभी वस्तुओं पर पाबंदी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में नोएडा पहले नंबर पर है। जहां सिर्फ एक महीने में दो हजार से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- विकास पर बड़ी खबर: NHRC पहुंचा मामला, दर्ज हुई शिकायत

इसे लेकर जब शासन ने गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग के जवाब मांगा तो कुछ अधिकारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के दौरान एक बड़े अधिकारी ने लॉकडाउन को हर सप्ताह लागू करने का प्रस्ताव दे दिया। इस प्रस्ताव पर शासन ने विचार करते हुए पहला ट्रायल करने को कहा। अगर ट्रायल सफल रहा तो सितंबर तक ऐसे ही शुक्रवार से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

लॉकडाउन पर ये है उद्यमी व व्यापारियों की राय

ऐसे में उद्यमियों ने इस लॉकडाउन के विषय पर अपनी राय रखी। इस दौरान एमएसएमई इंडस्ट्रियल नोएडा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नहाटा ने कहा लॉकडाउन का यह निर्णय समझ से परे है। शहर में पहले ही नाइट कफ्र्यू लगा हुआ है। उद्योग भी 12 घंटे से कम खुल रहे हैं। ऐसे में यह लॉकडाउन मालिकान के प्रति कर्मचारियों का विश्वास को कम करेगा। वर्तमान में भी शासन की नितियों के चलते उद्योगों को चलाना काफी मुश्किल होता दिख रहा है। वहीं उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा, शनिवार व रविवार का दिन ही व्यापारियों के लिए होता है। छुट्टी होने के बाद खरीदी करने बाजारों में आते हैं।

ये भी पढ़ें- ABVP की महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, इन लोगों को मिला ये पद

ग्राहकों की कमी ने व्यापारियों को तोड़ दिया है। बाजार ठंडा है। हालांकि जो निर्णय लिया गया है उसका पालन किया जाएगा। वहीं आईआईए नोएडा चैप्टर अध्यक्ष कुलमनि गुप्ता ने कहा दो दिन के लॉकडाउन की उपयोगिता का आधार समझ से परे है। प्रदेश को लॉकडाउन में बंद करने से अधिक आवश्यक समस्या की जड़ पर प्रहार करना है। संवेदनशील इलाकों में पूर्ण प्रतिबंध मास्क न लगाने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए। ऐसे डर है कि कहीं लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति का शिकार न होना पड़े।

रिपोर्ट- दीपांकर जैन

Newstrack

Newstrack

Next Story