×

Northern Railway: सहारनपुर-ब्यास तथा हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ

Northern Railway: 04039 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.05.2023 और 25.05.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से साँय 07:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.05 बजे ब्यास पहूँचेगी.

Anant Shukla
Published on: 24 April 2023 7:56 PM GMT
Northern Railway: सहारनपुर-ब्यास तथा हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ
X
Northern Railway special trains (Photo-Social Media)

Northern Railway: उत्तर रेलवे सहारनपुर-ब्यास तथा हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास के बीच स्पेशल गाड़ी चलाने जा रही है। रेलवे ने रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु स्पेशल रेलगाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया है।

हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास-हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 04 फेरे)

04039 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.05.2023 और 25.05.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से साँय 07:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.05 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04040 ब्यास- हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 14.05.2023 और 28.05.2023 को ब्यास से रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे नई दिल्ली, सब्जी मण्डी, अंबाला कैंट जं०, लुधियाना जं०, तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 06 फेरे)

04511 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.05.2023, 19.05.2023 और 26.05.2023 को सहारनपुर से रात्रि 08:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 02.15 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04512 ब्यास- सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 14.05.2023, 21.05.2023 और 28.05.2023 को ब्यास से रात्रि 09.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 03.25 बजे सहारनपुर पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट जं०,लुधियाना जं० तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story